BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Amit Shah Visit MP: कल एमपी दौरे पर रहेंगे अमित शाह, सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ करेंगे भोजन, फिर सहकारिता सम्मेलन में लेंगे भाग

Amit Shah Visit MP: कल एमपी दौरे पर रहेंगे अमित शाह, सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ करेंगे भोजन, फिर सहकारिता सम्मेलन में लेंगे भाग |

Amit Shah Visit MP | Source : Amit Shah X

Amit Shah Visit MP | Source : Amit Shah X

Shyam Dwivedi
Published: 12 Apr 2025 | 11:20 pmModified: 12 Apr 2025 | 11:20 pm
HIGHLIGHTS
  1. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को भोपाल में राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन में भाग लेंगे।
  2. अमित शाह मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ दोपहर का भोजन करेंगे।
  3. मंत्री ने कहा, “शाह के दौरे के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं।

भोपाल। Amit Shah Visit MP: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को भोपाल में राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन में भाग लेने से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ दोपहर का भोजन करेंगे। सरकार में एक मंत्री ने शनिवार को यह जानकारी दी। मध्यप्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि शाह अपने दौरे के दौरान (राज्य) डेयरी यूनियनों और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर के अवसर पर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि शाह राज्य सहकारिता विभाग के कामकाज की भी समीक्षा करेंगे।

read more: Rashifal Sunday 13 April 2025: बुजुर्गों का मिलेगा आशीर्वाद.. व्यावसायिक वृद्धि होगी, 13 अप्रैल को इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्यदेव 

सारंग ने कहा, “केंद्रीय मंत्री (शाह) के दोपहर एक बजे के आसपास भोपाल पहुंचने और मुख्यमंत्री आवास जाने की उम्मीद है, यहां वह यादव व अन्य मंत्रियों के साथ भोजन करेंगे।” उन्होंने कहा कि इसके बाद वह रवींद्र भवन में सहकारिता सम्मेलन में भाग लेंगे। सारंग ने कहा कि शाह इसके बाद भोपाल से रवाना होंगे।

मंत्री ने कहा, “शाह के दौरे के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं।” मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को 14 अप्रैल से दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना शुरू करने और इस योजना का नाम डॉ. बी.आर. आंबेडकर के नाम पर रखने की घोषणा की थी। डॉ. बी.आर. आंबेडकर की 134वीं जयंती 14 अप्रैल देश भर में मनायी जाएगी। मध्यप्रदेश देश में दूध उत्पादन में उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बाद तीसरे स्थान पर है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Shyam Dwivedi
Shyam Dwivedi

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years

और भी पढ़ें...

Web Title: Amit Shah will be on MP tour tomorrow, will have lunch with CM Dr. Mohan Yadav

शहर की खबरें
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

30 Sept 2026 | 3:59 pm
सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब

Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब

30 Sept 2026 | 2:19 pm
Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत

Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत

30 Sept 2026 | 2:09 pm
Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप

30 Sept 2026 | 1:53 pm