BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Asadudin Owaisi Speech on UCC: “आदिवासियों को क्यों UCC से अलग रखा गया, मुसलमानों को क्यों नहीं? हमारे लिए शादी एक कॉन्ट्रेक्ट”.. राजधानी में जमकर गरजे AIMIM चीफ ओवैसी

ओवैसी ने कहा कि UCC सिर्फ इस्लाम के खिलाफ नहीं, बल्कि संविधान के भी खिलाफ है। उन्होंने आदिवासियों को UCC से अलग रखने पर सवाल उठाते हुए मुस्लिम समुदाय के …

Asadudin Owaisi Speech on UCC in Bhopal

Asadudin Owaisi Speech on UCC in Bhopal

satya prakash
Published: 15 Sept 2026 | 10:10 pmModified: 15 Sept 2026 | 10:10 pm
HIGHLIGHTS
  1. ओवैसी ने UCC पर सरकार को घेरा
  2. UCC को संविधान के खिलाफ बताया
  3. आदिवासियों को छूट पर उठाया सवाल

Asadudin Owaisi Speech on UCC in Bhopal: भोपाल: एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी सियासी दौरे पर भोपाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार पर निशाना साधा। ओवैसी ने खास तौर पर समान नागरिक संहिता को लेकर सवाल उठाए और कहा कि यह कानून सिर्फ इस्लाम के खिलाफ नहीं, बल्कि संविधान की भावना के भी खिलाफ है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

UCC को लेकर ओवैसी ने उठाए सवाल

ओवैसी ने कहा कि यूसीसी लागू करने का उद्देश्य हिंदुओं को छोड़कर बाकी समुदायों पर भी हिंदू विवाह के नियम लागू करना है। उन्होंने सवाल किया कि अगर आदिवासियों को यूसीसीसे अलग रखा गया है और उनके अलग रीति-रिवाज व नियम हैं, तो मुसलमानों के अलग धार्मिक और सामाजिक कायदे क्यों नहीं हो सकते?

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुसलमानों के अपने अलग कानून नहीं हैं, लेकिन आदिवासी समाज के लिए अलग नियम हैं। ऐसे में मुसलमानों को भी अपने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार जीवन जीने की आजादी मिलनी चाहिए।

'हिंदू समाज में शादी सात जन्मों का रिश्ता'

Asadudin Owaisi Speech on UCC in Bhopal: ओवैसी ने हिंदू और मुस्लिम विवाह की परंपराओं का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदू समाज में शादी को सात जन्मों का रिश्ता माना जाता है, जबकि इस्लाम में निकाह एक कॉन्ट्रैक्ट होता है। उन्होंने कहा कि दोनों समुदायों की धार्मिक और सामाजिक परंपराएं अलग हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

'मुसलमान बनकर भारत में जिएंगे'

ओवैसी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मुसलमानों को इस्लाम से दूर करना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस्लाम को कोई खत्म नहीं कर सका और आरएसएस भी इसे खत्म नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि मुसलमान भारत में अपनी धार्मिक पहचान के साथ रहेंगे। ओवैसी ने कहा कि भारतीय संविधान हर नागरिक को अपने धर्म का पालन करने की आजादी देता है। उनके मुताबिक, संविधान मुसलमानों को भारत में मुस्लिम रहते हुए अपनी जिंदगी जीने और अपने धर्म का पालन करने का अधिकार देता है।

इन्हें भी पढ़ें:

यूपीआई व्यापारी भुगतान पर शुल्क को लेकर बैंकों की समिति जल्द लेगी निर्णय

बांग्लादेश, पाकिस्तान ने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए संसदीय कूटनीति पर जोर दिया

एमडीएल दिघी में पोत निर्माण क्लस्टर के लिए 27,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

बिहार: भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने निकाला मार्च, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

खेलमंत्री ने भारत में एफवन की वापसी की चुनौतियों की समीक्षा के लिये कार्यबल का गठन किया

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: Ans: ओवैसी ने UCC को इस्लाम के साथ संविधान के खिलाफ भी बताया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: AIMIM Asaduddin Owaisi on UCC: Owaisi Calls UCC Against Constitution

शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm