Bhopal Drug Raid: राजधानी में मेफेड्रोन ड्रग्स की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़, 92 करोड़ की 61.2 किलो ड्रग्स बरामद, सात आरोपी गिरफ्तार
Bhopal Drug Raid: राजधानी में मेफेड्रोन ड्रग्स की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़, 92 करोड़ की 61.2 किलो ड्रग्स बरामद, सात आरोपी गिरफ्तार

Bhopal Drug Raid, Bhopal mephedrone factory, DRI drug bust Bhopal, crystal break operation, Bhopal narcotics seizure, illegal drug lab Bhopal, synthetic drugs India, mephedrone seizure India, Bhopal crime news, drug manufacturing raid,
- 92 करोड़ की ड्रग्स जब्त।
- 7 गिरफ्तार, 4 राज्यों में छापे।
- भोपाल में गुप्त फैक्ट्री पकड़ी गई।
भोपाल: Bhopal News: डीआरआई ने भोपाल के जगदीशपुर में गुप्त तरीके से चल रही अवैध मेफेड्रोनड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन को क्रिस्टल ब्रेक नाम दिया गया जिसमें लगभग 92 करोड़ रुपये मूल्य की 61.2 किलो मेफेड्रोन ड्रग्स बरामद हुई हैं। साथ ही फैक्ट्री से 541.53 किलो केमिकल और कच्चा माल भी जब्त किया गया है। Bhopal Drug Raid
Bhopal Drug Raid: इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मेफेड्रोन बनाने वाले केमिस्ट समेत दो लोग रंगे हाथों पकड़े गए। पुलिस के मुताबिक ये सभी आरोपी विदेशी ड्रग सरगना के इशारे पर काम कर रहे थे। ऑपरेशन में सूरत और मुंबई पुलिस ने भी डीआरआई का साथ दिया। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश में छापेमारी की गई। यूपी के बस्ती से कार्टेल का एक अहम सदस्य पकड़ा गया है जो मुंबई से भोपाल तक कच्चे माल की सप्लाई का काम देख रहा था।
अवैध दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़
https://t.co/OwqShmmaVU— IBC24 News (@IBC24News) August 18, 2025
Read More : “एक कमरे में थे 1100 वोटर...”, वोटर लिस्ट धांधली पर BJP सांसद का सनसनीखेज खुलासा, वायरल हुआ वीडियो
Bhopal Drug Raid: इसके अलावा मुंबई में दो सप्लायर और ट्रांसपोर्टेशन संभालने वाला व्यक्ति भी गिरफ्तार हुआ है। सूरत से हवाला के जरिए भोपाल में पैसे की सप्लाई की जा रही थी जहां कार्टेल का एक करीबी साथी भी गिरफ्तार हुआ। यह फैक्ट्री खासतौर पर चारों ओर से छुपाकर और गुप्त तरीके से संचालित की जा रही थी। स्थानीय पुलिस को इस बड़ी फैक्ट्री की कोई भनक तक नहीं लगी। भोपाल पुलिस के देहात एसपी प्रमोद सिन्हा को डीआरआई की कार्रवाई के बारे में जानकारी नहीं थी। बता दें की अक्टूबर 2024 में भोपाल के बगरोदा इलाके में भी 1800 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी गई थी जिसमें बाहरी राज्यों की पुलिस ने कार्रवाई की थी। तब भी पुलिस इंटेलिजेंस फेल साबित हुई थी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मेफेड्रोन एक प्रकार का सिंथेटिक ड्रग है, जिसे नशीली पदार्थों की श्रेणी में रखा जाता है। इसे "क्रिस्टल" या "मॉली" के नाम से भी जाना जाता है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bhopal Drug Raid: Mephedrone MD drugs worth Rs 92 crore recovered
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm