Bhopal Fire News: राजधानी में शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी आग, 15 एकड़ की गेहूं की फसल जलकर राख
राजधानी में शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी आग..Bhopal Fire News: Fire broke out in a field due to short circuit in the capital, 15 acres of wheat
- राजधानी में शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी आग,
- 15 एकड़ की गेहूं की फसल जलकर राख,
- तेज हवा से भड़की आग, ग्रामीणों ने की आग बुझाने की कोशिश,
भोपाल: Bhopal Fire News: राजधानी भोपाल के तहसील हुजूर स्थित ग्राम खजूरी कला में रविवार को एक खेत में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में करीब 15 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
तेज हवा से भड़की आग, ग्रामीणों ने की आग बुझाने की कोशिश
Bhopal Fire News: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खेत के पास बिजली की लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे चिंगारी खेत में जा गिरी और सूखी फसल ने तुरंत आग पकड़ ली। ग्रामीणों ने जैसे ही आग देखी, तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी और खुद भी पानी की बाल्टियाँ और ट्रैक्टरों से आग बुझाने में जुट गए, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।
फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, पर फसल नहीं बच सकी
Bhopal Fire News: कई किलोमीटर तक फैले खेतों में आग को काबू में लाना आसान नहीं था, लेकिन मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक आग 15 एकड़ से अधिक क्षेत्र को अपनी चपेट में ले चुकी थी। घटना से गांव के किसानों में गहरा दुख और निराशा है। उनका कहना है कि यह वही फसल थी जिसे उन्होंने पूरे साल दिन-रात मेहनत करके तैयार किया था, लेकिन एक झटके में सबकुछ खत्म हो गया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। खेत के पास बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे चिंगारी खेत में गिर गई और सूखी फसल ने तुरंत आग पकड़ ली।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bhopal Fire News: Fire broke out in a field due to short circuit in the capital
भोपाल
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm