BJP on Digvijay Singh Retirement: “दिग्विजय सिंह पहले देश और हिन्दू धर्म से माफ़ी मांगे फिर कोई यात्रा करें”.. जानें पूर्व CM पर किसने लगाए सनातन को आतंकवाद से जोड़ने के आरोप..
BJP Reaction to Digvijaya Singh’s Retirement: दिग्विजय सिंह के संन्यास पर भाजपा का हमला, पुराने बयानों पर माफी मांगने की मांग, सनातन पर उठाए सवाल।

BJP Reaction to Digvijaya Singh's Retirement
- दिग्विजय सिंह के संन्यास पर भाजपा का तीखा हमला।
- अजय धवले ने पुराने बयानों पर माफी मांगी।
- सनातन को लेकर भाजपा ने उठाए कई सवाल।
भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के संन्यास के फैसले पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। (BJP Reaction to Digvijaya Singh's Retirement) भाजपा प्रवक्ता अजय धवले ने उनपर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
"हिंदू धर्म को आतंकवाद से जोड़ा"
अजय धवले ने कहा कि 80 वर्ष की उम्र में दिग्विजय सिंह अब सनातन धर्म की बात कर रहे हैं, जबकि अतीत में उन्होंने हिंदू धर्म को आतंकवाद से जोड़ने वाले बयान दिए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जब-जब सनातन धर्म का मुद्दा सामने आया, दिग्विजय सिंह उसके विरोध में खड़े दिखाई दिए।
अजय धवले ने कहा कि गांधी परिवार को सनातन धर्म के विरोध में खड़ा करने में भी दिग्विजय सिंह की भूमिका रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अब उनका सनातन प्रेम वास्तविक है या इसके पीछे कोई राजनीतिक कारण अथवा अपने बेटे के राजनीतिक भविष्य की चिंता है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यदि दिग्विजय सिंह वास्तव में सनातन धर्म के लिए यात्रा करना चाहते हैं, तो उन्हें पहले देश और हिंदू समाज से अपने पुराने बयानों के लिए माफी मांगनी चाहिए।
किया सियासत से रिटायरमेंट का ऐलान
गौरतलब है कि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सक्रिय राजनीति से संन्यास का ऐलान कर दिया हैं। (BJP Reaction to Digvijaya Singh's Retirement) दिग्विजय सिंह के मुताबिक अब उनका ध्यान केवल धर्म और समाज के कार्यों पर रहेगा।
पांच बार विधायक, दो बार लोकसभा सांसद
दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह अब 80 वर्ष के हो चुके हैं और लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह पांच बार विधायक, दो बार लोकसभा सांसद और दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से भी कहा है कि अब नई पीढ़ी को अवसर दिया जाए।
सार्वजनिक सभाओं में भाषण नहीं
उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब वह सक्रिय राजनीति नहीं करेंगे, सार्वजनिक सभाओं में भाषण नहीं देंगे और सोशल मीडिया पर भी कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में यदि वह कोई यात्रा निकालेंगे, तो उसके लिए किसी को आमंत्रित नहीं करेंगे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब उनका मकसद केवल धर्म की रक्षा और सामाजिक कार्यों के लिए योगदान देना है।
#WATCH | Delhi: On the Ram Mandir donation embezzlement case, Congress leader Digvijaya Singh says, "I understand religion, including Sanatan Dharma; I understand the BJP, the VHP, and the RSS. My mission now is the protection of Dharma—defending the faith until my last breath.… pic.twitter.com/SlpZcfsO45
— ANI (@ANI) July 7, 2026
बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहें दिग्गी राजा
दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के सीनियर कांग्रेस लीडर और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। उनका जन्म 28 फ़रवरी 1947 को मध्य प्रदेश के राघोगढ़ में हुआ। उन्होंने इंदौर स्थित एसजीएसआईटीएस (SGSITS) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की। (BJP Reaction to Digvijaya Singh's Retirement) वे 1977 में पहली बार विधायक बने और 1984 में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। इसके बाद वर्ष 1993 से 2003 तक लगातार दो कार्यकाल तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। साल 2014 से वे राज्यसभा सदस्य हैं और राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी और खेलों में भी दिलचस्पी
मध्य प्रदेश की राजनीति में उन्हें लंबे समय से प्रभावशाली नेता माना जाता है और वे अलग-अलग राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने बेबाक बयानों के कारण अक्सर चर्चा और विवादों में रहते हैं। हाल के वर्षों में पार्टी से उनकी दूर देखी जाती रही है। दिग्विजय सिंह राजनीति के अलावा उन्हें वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी और खेलों में भी विशेष रुचि रखते है।
इन्हें भी पढ़ें:
महाराष्ट्र में एक अगस्त से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अधिवास प्रमाणपत्र अनिवार्य
तमिलनाडु ने हिताची एनर्जी के साथ 1,000 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर
अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज शापूर जादरान का लंबी बीमारी के बाद निधन
बिना जुगाड़ के नेहरू को मरणोपरांत मिला था इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान: कांग्रेस का तंज
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन जम्मू-कश्मीर दौरा बीच में ही छोड़कर दिल्ली लौटे
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: भाजपा ने उनके पुराने बयानों का उल्लेख करते हुए कई सवाल उठाए और माफी की मांग की।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: BJP Targets Digvijaya Singh After Retirement Announcement, Demands Apology Over Past Remarks
भोपाल
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm