CM Mohan Yadav Tour : सीएम डॉ. मोहन यादव आज इन बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें मिनट टू मिनट शेड्यूल
सीएम डॉ. मोहन यादव आज इन बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल…CM Mohan Yadav Tour: CM Dr. Mohan Yadav will participate in these big programs

CM Yadav congratulated Team India/ Image Credit: IBC24 File
भोपाल : CM Mohan Yadav Tour : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनके दिनभर के कार्यक्रमों में विज्ञान दिवस समारोह, सांस्कृतिक एवं किसान सम्मेलन, धार्मिक स्थलों का अवलोकन और शैक्षणिक संस्थान का दौरा शामिल है।
CM Mohan Yadav Tour : सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री भोपाल के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रदेश में विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में हो रही प्रगति पर चर्चा की जाएगी। सुबह 11:40 बजे मुख्यमंत्री भोपाल से गढ़ाकोटा, जिला सागर के लिए रवाना होंगे, जहां वे विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दोपहर 12:30 बजे गढ़ाकोटा में सांस्कृतिक मेला रहस और किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री की उपस्थिति रहेगी। इस दौरान वे किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं पर संवाद करेंगे और प्रदेश के कृषि विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
CM Mohan Yadav Tour : दोपहर 2:25 बजे मुख्यमंत्री मकरोनिया पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और संत रविदास मंदिर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 3:00 बजे मुख्यमंत्री मकरोनिया में विधायक प्रदीप लारिया के निवास पर पहुंचेंगे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। शाम 4:45 बजे मकरोनिया से मुख्यमंत्री वापस भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 5:00 बजे भोपाल में ट्रेक्नोकेटस ग्रुप इंस्टीट्यूट में आयोजित प्लेसमेंट डे समारोह में मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस अवसर पर वे युवाओं को रोजगार के अवसरों और सरकार की विभिन्न रोजगार योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में प्रदेश की प्रगति पर चर्चा करेंगे और विज्ञान को बढ़ावा देने वाली नीतियों पर विचार साझा करेंगे।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: CM Mohan Yadav Tour: CM Dr. Mohan Yadav will participate in these big programs
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm