Regularization and salary hike: नियमितीकरण और वेतन बढ़ाने की मांग, गांधी जयंती पर जल सत्याग्रह करेंगे ये कर्मचारी
regularization and salary hike latest news: सरकारी अस्पतालों में वर्षों से सेवाएं दे रहे 12000 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी जल सत्याग्रह करेंगे। इस प्रदर्शन का आयोजन एनएचएम संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य …

Health contract workers strike ends
भोपाल: regularization and salary hike latest news प्रदेश भर के NHM आउटसोर्स संविदा स्वास्थ्य कर्मी 02 अक्टूबर को जल सत्याग्रह करके विरोध जताएंगे। भोपाल में शीतल दास की बगिया में तालाब के पानी में उतर कर ये लोग विरोध करेंगे। नियमितीकरण और वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
भोपाल के शीतल दास की बगिया घाट पर 2 अक्टूबर 2024 को दोपहर 11:00 बजे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में वर्षों से सेवाएं दे रहे 12000 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी जल सत्याग्रह करेंगे। इस प्रदर्शन का आयोजन एनएचएम संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के नेतृत्व में किया जा रहा है।(regularization and salary hike latest news)
मुख्य मांगे इस प्रकार है—
1. आउटसोर्स कर्मचारियों का नियमितीकरण: एनएचएम के अंतर्गत वर्षों तक संविदा सपोर्ट स्टाफ के रूप में सेवा देने वाले सभी कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमित किया जाए।
2. वेतन वृद्धि: आउटसोर्स कर्मचारियों जैसे सपोर्ट स्टाफ, डेटा एंट्री ऑपरेटर, वार्ड आया, सफाई कर्मी, सिक्योरिटी गार्ड आदि के लिए शासन द्वारा न्यूनतम 21,000 रुपये का वेतन सुनिश्चित किया जाए।
3. वेतन में कमीशनखोरी की समस्या: कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि आउटसोर्स कंपनियां और अधिकारी 16,132 रुपये का बजट देने के बावजूद केवल 5,500 से 9,000 रुपये ही भुगतान कर रहे हैं। इस आर्थिक शोषण को समाप्त किया जाए।
4. वेतन भुगतान में देरी: कई जिलों में पिछले 3-4 महीनों से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जिसके चलते कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है।
5. भ्रष्टाचार की जांच की मांग: कर्मचारियों ने शासन से मांग की है कि आउटसोर्स एजेंसियों और अधिकारियों द्वारा किए जा रहे करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार की जांच उचित एजेंसी द्वारा की जाए।
6. रिक्त पदों पर नियुक्ति: विभाग में वर्षों से चतुर्थ श्रेणी के हजारों पद रिक्त हैं, जिन पर आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Demanding regularization and salary hike, these employees will do Jal Satyagraha on Gandhi Jayanti
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm