Face To Face Madhya Pradesh: बजरंग दल पर बैन की मांग, कौन राइट..कौन है रॉन्ग? कांग्रेसी नेता ने किस आधार पर बजरंग दल को बैन करने की मांग की है?
Face To Face Madhya Pradesh: बजरंग दल पर बैन की मांग, कौन राइट..कौन है रॉन्ग? कांग्रेसी नेता ने किस आधार पर बजरंग दल को बैन करने की मांग की है?

Face To Face Madhya Pradesh। Image Credit: IBC24
भोपाल। Face To Face Madhya Pradesh: इंदौर में कांग्रेस के एक नेता ने बजरंग दल को आतंकी संगठन कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया है । दरअसल, इंदौर नगर निगम में बजरंगियों ने उग्र बर्ताव किया था निगम कर्मचारियों के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की थी जिसको लेकर उन पर मामला भी दर्ज हो गया है इसी मुद्दे पर कांग्रेसी नेता ने बजरंग दल को बैन करने की मांग की है जाहिर है अब इस पर जमकर राजनीति हो रही है।
इंदौर में बुधवार सुबह नगर निगम कर्मचारियों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट का मामला गहराता जा रहा है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले थे। इस पूरे मामले में पुलिस ने 3 लोगों पर एफआईआर भी दर्ज हुई है। वहीं इस मामले में अब कांग्रेस की भी एंट्री हो गई है, मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ अमीनल ख़ान सूरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि बजरंग दल आतंकी संगठन है।
Face To Face Madhya Pradesh: उन्होंने कहा कि इंदौर में जिस तरह से नगर निगम के कर्मचारियों पर हमला हुआ और उसके बाद केस दर्ज करने में घंटों का समय लिया गया उससे साफ़ हो गया था कि कितना दबाव है, लगातार प्रदेश में ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। वही बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस पहले अपने गिरेबान में झांके। कांग्रेस के आरोपों के बाद बजरंग दल ने भी जवाब दिया। निगम कर्मचारियों पर हमले का मामला अब गहराता जा रहा है कांग्रेस ने बजरंग दल को आतंकी संगठन बताकर इसे और तूल दे दिया है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: Face To Face Madhya Pradesh: Demand for ban on Bajrang Dal, who is right.. who is wrong? On what basis has the Congress leader demanded a ban on Bajrang Dal?
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm