Face To Face Madhya Pradesh: सियासी निशाने पर त्योहार..होली-रमजान..वार-पलटवार, उकसावे वाले बोल से हिंदू-मुसलमान में टकराव बढ़ेगा?
Face To Face Madhya Pradesh: सियासी निशाने पर त्योहार..होली-रमजान..वार-पलटवार, उकसावे वाले बोल से हिंदू-मुसलमान में टकराव बढ़ेगा?

Face To Face Madhya Pradesh/ Image Credit: IBC24
भोपाल। Face To Face Madhya Pradesh: होली और रमजान माह का जुम्मा 14 मार्च को एक दिन होने से प्रदेश में प्रशासन मुस्तैद है। सभी जिलों में पुलिस प्रशासन अलर्ट है। इसी बीच मध्यप्रदेश में रतलाम के शहर काजी के होली को लेकर वायरल पत्र से सियासी घमासान छिड़ा गया है। रतलाम शहर काजी अहमद अली ने मुस्लिम से अपील की है अगर गलती से कोई हिंदू भाई रंग डाल दे तो बगैर बुरा माने मुस्कराकर आगे बढ़ जाएं,रमजान माह का ध्यान रखते हुए फसाद से बचे,इस बीच रतलाम शहर काजी का एक और लेटर वायरल हो रहा है,जिसमें रंग की तुलना कचरे से की है। जाहिर सी बात है इस पर पर बीजेपी नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
यूपी के संभल में होली और जुमा को लेकर उठे विवाद ने पुरे देश में सियासी रंग ले लिया है और ये सियासी हवा अब मध्यप्रदेश तक पहुंच गई है। रतलाम शहर काजी ने पत्र लिखा है और मुस्लिमों से अपील की है अगर गलती से कोई हिंदू भाई रंग डाल दे तो बगैर बुरा माने मुस्कराकर आगे बढ़ जाएं, रमजान माह का ध्यान रखते हुए फसाद से बचे।
रतलाम शहर काजी का एक और लेटर वायरल हो रहा है,जिसमें रंग की तुलना कचरे से की गई है जिस पर बीजेपी भड़क गई। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि आपको अगर रंग से दिक्कत है तो आप घर से मत निकलो। बहुसंख्यक समाज को चिढ़ाने की जरूरत नहीं है। होली और रमजान माह का जुम्मा एक ही दिन होने से देश भर में शांति और सौहार्द की अपील के बीच सियासी घमासान मचा है। अब रतलाम शहर काजी के पत्र से मप्र में सियासत तेज हो गई है।
Face To Face Madhya Pradesh: 64 साल बाद होली और रमजान का जुमा एक ही दिन है और इस संयोग पर सियासी बवाल मचा हुआ है। बड़ा सवाल है होली और जुमे पर सियासत क्यों गरमाई है ?अगर सियासत नहीं होती तो ये सौभाग्य होता कि देश के करोड़ों हिंदू और मुसलमान भाई गंगा जमुनी तहज़ीब का नजारा दिखाते लेकिन यह तो धर्म और राजनीति का टकराव है जनाब जिसका फायदा सियासत दान और धर्म के ठेकेदार तो उठाएंगे ही।
लेखक के बारे में
Web Title: Festivals on political target..Holi-Ramadan..attack-counter-attack, will the provocative remarks increase the conflict between Hindus and Muslims?
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm