MP Weather Update: सक्रिय हुआ मानसून… प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ का अलर्ट जारी, जताई गई भारी बारिश की संंभावना
MP Weather Update: सक्रिय हुआ मानसून… प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ का अलर्ट जारी, जताई गई भारी बारिश की संंभावना

MP Weather Update /Image Credit: IBC24 File
- तेज बारिश के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ का अलर्ट ।
- अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी।
- 10 जुलाई तक प्रदेशभर में जताए गए तेज बारिश के आसार ।
भोपाल। MP Weather Update: मानसून के आते ही प्रदेशभर में भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। तेज बारिश के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। वहीं नर्मदा नदी के निचले इलाकों में खतरा देखते हुए लोगों को खाली करने के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं जबलपुर, डिंडोरी, मंडला, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, और बैतूल में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि मुरैना, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, उमरिया, शहडोल, और अनूपपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बड़े तालाब का स्तर बढ़ा
बता दें कि, मौसम विभाग ने आगामी 10 जुलाई तक प्रदेशभर में तेज बारिश के आसार जताते हुए प्रदेश के पूर्वी इलाकों में अधिक वर्षा होने की संभावना सताई है। वहीं कल भोपाल में सुबह 6:30 से 8:30 तक 17.8 मिली मीटर बारिश दर्ज हुई, जबकि देर रात 11:30 राजधानी की कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश की वजह से बड़े तालाब का जल स्तर 0.05 फीट बढ़ गया है।
स्कूलों में छुट्टियां घोषित
MP Weather Update: इसी के साथ ही प्रदेश की 117 शहरों और कस्बों में पौने इंच से लेकर 4.76 इंच तक बारिश दर्ज की गई है। जिसमें सबसे अधिक बारिश नर्मदापुरम के बनखेड़ी में 7.11 इंच बारिश दर्ज की गई और उमरिया में 3.3 1 इंच बारिश दर्ज कई गई है। वहीं भारी बारिश की वजह से जबलपुर में बरगी डैम का जलस्तर बढ़ने से 22 में से 9 गेट खुले गए और नर्मदा नदी में 1578 क्यों में पानी छोड़ा गया। जिसे देखते हुए नर्मदापुरम तक तटीय क्षेत्र में अलर्ट जारी किया। भारी बारिश के चलते जबलपुर में 7 और 8 जुलाई के तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। तो वहीं बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन, लो प्रेशर एरिया और ट्रफ लाइन गुजरने से 8 और 9 जुलाई को तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
लेखक के बारे में
Web Title: Flood alert issued in many parts of the state, possibility of heavy rain expressed
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm