Digvijaya Singh Retires from Politics: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लिया राजनीति से संन्यास.. सियासी गतिविधियों से खुद को रखेंगे दूर, बताया क्या है उनका फ्यूचर प्लान, जानें
Digvijaya Singh Retires from Politics: दिग्विजय सिंह ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लिया, नई पीढ़ी को मौका देने और सामाजिक-धार्मिक कार्यों पर ध्यान देंगे।

Digvijaya Singh Retires from Politics
- दिग्विजय सिंह ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लिया।
- नई पीढ़ी को अवसर देने की कही बात।
- अब धर्म और सामाजिक कार्यों पर रहेगा फोकस।
भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सक्रिय राजनीति से संन्यास का ऐलान कर दिया हैं। (Digvijaya Singh Retires from Politics) दिग्विजय सिंह के मुताबिक अब उनका ध्यान केवल धर्म और समाज के कार्यों पर रहेगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पांच बार विधायक, दो बार लोकसभा सांसद
दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह अब 80 वर्ष के हो चुके हैं और लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह पांच बार विधायक, दो बार लोकसभा सांसद और दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से भी कहा है कि अब नई पीढ़ी को अवसर दिया जाए।
सार्वजनिक सभाओं में भाषण नहीं
उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब वह सक्रिय राजनीति नहीं करेंगे, सार्वजनिक सभाओं में भाषण नहीं देंगे और सोशल मीडिया पर भी कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करेंगे। (Digvijaya Singh Retires from Politics) उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में यदि वह कोई यात्रा निकालेंगे, तो उसके लिए किसी को आमंत्रित नहीं करेंगे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब उनका मकसद केवल धर्म की रक्षा और सामाजिक कार्यों के लिए योगदान देना है।
#WATCH | Delhi: On the Ram Mandir donation embezzlement case, Congress leader Digvijaya Singh says, "I understand religion, including Sanatan Dharma; I understand the BJP, the VHP, and the RSS. My mission now is the protection of Dharma—defending the faith until my last breath.… pic.twitter.com/SlpZcfsO45
— ANI (@ANI) July 7, 2026
बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहें दिग्गी राजा
दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के सीनियर कांग्रेस लीडर और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। उनका जन्म 28 फ़रवरी 1947 को मध्य प्रदेश के राघोगढ़ में हुआ। उन्होंने इंदौर स्थित एसजीएसआईटीएस (SGSITS) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की। वे 1977 में पहली बार विधायक बने और 1984 में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। इसके बाद वर्ष 1993 से 2003 तक लगातार दो कार्यकाल तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। साल 2014 से वे राज्यसभा सदस्य हैं और राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी और खेलों में भी दिलचस्पी
मध्य प्रदेश की राजनीति में उन्हें लंबे समय से प्रभावशाली नेता माना जाता है और वे अलग-अलग राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने बेबाक बयानों के कारण अक्सर चर्चा और विवादों में रहते हैं। (Digvijaya Singh Retires from Politics) हाल के वर्षों में पार्टी से उनकी दूर देखी जाती रही है। दिग्विजय सिंह राजनीति के अलावा उन्हें वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी और खेलों में भी विशेष रुचि रखते है।
इन्हें भी पढ़ें:
महाराष्ट्र में एक अगस्त से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अधिवास प्रमाणपत्र अनिवार्य
तमिलनाडु ने हिताची एनर्जी के साथ 1,000 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर
अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज शापूर जादरान का लंबी बीमारी के बाद निधन
बिना जुगाड़ के नेहरू को मरणोपरांत मिला था इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान: कांग्रेस का तंज
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन जम्मू-कश्मीर दौरा बीच में ही छोड़कर दिल्ली लौटे
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उन्होंने उम्र और नई पीढ़ी को अवसर देने की आवश्यकता को इसका प्रमुख कारण बताया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Digvijaya Singh Announces Retirement from Active Politics, Shifts Focus to Social and Religious Work
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm