Govt Employees Retirement Age Latest News: अब 65 साल की उम्र तक कर सकेंगे नौकरी, खुद मुख्यमंत्री ने किया ऐलान, दिवाली पर सरकारी कर्मचारियों को खुशियों का डबल डोज
Govt Employees Retirement Age Latest News: अब 65 साल की उम्र तक कर सकेंगे नौकरी, खुद मुख्यमंत्री ने किया ऐलान, दिवाली पर सरकारी कर्मचारियों को खुशियों का डबल डोज

Govt Employees Retirement Age Latest News
भोपाल: Govt Employees Retirement Age Latest News प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नई दिल्ली से मध्यप्रदेश को 3 नर्सिंग मेडिकल और 5 नर्सिंग कॉलेज की सौगात दी। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश के नीमच, मंदसौर और सिवनी के मेडिकल कॉलेज वर्चुअली लोकार्पण एवं शिवपुरी, राजगढ़, रतलाम, धार और खण्डवा के शासकीय नर्सिंग कॉलेजों का का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इंदौर के 100 बिस्तरीय अस्पताल के साथ एम्स भोपाल के कौटिल्य भवन प्रशासकीय खण्ड का वर्चुअली लोकार्पण भी किया। धनवंतरि जयंति पर मंदसौर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में 512 नवुनियुक्त आयुर्वेद चिकित्सकों को वर्चुअली नियुक्ति-पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में प्रदेश के 81 लाख किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 1624 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंदसौर जिले में 167 करोड़ रुपए के 11 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही मंदसौर और नीमच में भी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन होगा।
Govt Employees Retirement Age Latest News प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर निर्माण होने से इस दिवाली को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की धनतेरस समृद्धि और स्वास्थ्य का संगम है। यह भारत की संस्कृति और जीवन के दर्शन का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आयुर्वेद के प्रति बढ़ते आकर्षण और भारत की प्राचीन धरोहर के प्रतीक दुनिया की रूचि का प्रमाण है कि आज 150 से अधिक देशों में आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले दशक में देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नये अध्याय की शुरूआत देखी है। जिसने आयुर्वेद के ज्ञान को आधुनिक चिकित्सा के साथ जोड़ा गया है। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान इस अध्याय का केन्द्र बिन्दु रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार ने जनता के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी है क्योंकि एक राष्ट्र की प्रगति उसके नागरिकों के स्वास्थ्य से संबद्ध होती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल, बीमारी का शीघ्र पता लगाना, जनता को नि:शुल्क और सस्ती दवाईयां उपलब्ध कराना, छोटे-छोटे शहरों में डॉक्टरों की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करना और स्वास्थ्य सेवाओं के तकनीकी विस्तार पर सरकार निंरतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश में स्वास्थ्य संबंधी किये गये लोकार्पण और भूमि-पूजन में इनकी झलक स्पष्ट दिखाई देती है। सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को समग्र स्वास्थ्य के रूप में देख रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमने सही मायने में आज दिवाली मनाई है। प्रदेश को प्रधानमंत्री मोदी ने 3 मेडिकल कॉलेज, पाँच नर्सिंग कॉलेज के साथ इंदौर में 100 बिस्तरीय अस्पताल और भोपाल के प्रशासनिक खण्ड का लोकार्पण कर महत्वपूर्ण सौगात दी है। आम व्यक्ति के जीवन को आसान बनाने के लिये प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा निरंतर देश और प्रदेशवासियों को मार्गदर्शन के साथ सौगात निरंतर मिलती रही है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिये सरकार दृढ़ संकल्पित होकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश में निरंतर मेडिकल कॉलेज की संख्या में वृद्धि हो रही है।
Read More: Diwali Rangoli Designs 2024: दिवाली पर बनाएं आकर्षक रंगोली डिजाइन, सजाए अपना घर...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गरीब का जीवन बचाना सरकार की पहली प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरंतर विकास हो रहा है। सरकार गरीब व्यक्ति को भी त्वरित समुचित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने पीएमश्री एयर एम्बुलेंस योजना प्रारंभ की है। इसका लाभ नियमित रूप से जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा की कि अब आयुर्वेद चिकित्सक 65 वर्ष तक शासकीय सेवा दे पाएंगे। अभी तक सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 62 वर्ष थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा के क्षेत्र में शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेज के माध्यम से देश में एक अलग पहचान बनाई है। स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिये सरकार ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य दोनों के मिलाकर एक विभाग बना दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 12 नये मेडिकल कॉलेज खुलेंगे।मंदसौर, सीतामऊ, सुवासरा तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Govt Employees Retirement Age Latest News: CM announced to Hike 3 Years Age for Retirement
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान
01 Oct 2026 | 6:16 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm