Groom Breaks Marriage for Thar: थार दोगे तो बात करोे…वरना माफ करो, वैलेंटाइन डे के दिन टूटी बेटी की शादी, ऐन वक्त पर दूल्हे वालों ने कर दी डिमांड
Groom Breaks Marriage for Thar: थार दोगे तो बात करोे…वरना माफ करो, वैलेंटाइन डे के दिन टूटी बेटी की शादी, ऐन वक्त पर दूल्हे वालों ने कर दी डिमांड

Groom Breaks Marriage for Thar: थार दोगे तो बात करोे...वरना माफ करो, वैलेंटाइन डे के दिन टूटी बेटी की शादी / Image Source: IBC24
- दहेज के रूप में थार गाड़ी की मांग पर शादी टूट गई
- लड़के वालों ने शादी के समय पर गाड़ी की मांग की
- लड़की पक्ष ने इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई
भोपाल: Groom Breaks Marriage for Thar देश में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है, जिसकी खबरें और वीडियो भी सामने आ रहे हैं। इन वीडियो और खबरों में कुछ मेजदार और नोकझोंक से भरे लोटपोट करने वाले हैं। लेकिन दूसरी ओर निराश करने वाली भी कई खबरें सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है, जहां दहेज में थार नहीं मिलने पर लड़के वालों ने शादी तोड़ दी।
Groom Breaks Marriage for Thar मिली जानकारी के अनुसार भोपाल निवासी एक युवती की शादी राजगढ़ के युवक से तय हुई थी। तय डेट के अनुसार शादी वैलेंटाइन डे यानि 14 फरवरी को होनी थी, जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी थी। बताया गया कि शादी स्वागत मैरिज गार्डन में होनी थी। लेकिन ऐन वक्त पर लड़के वालों ने थार गाड़ी की मांग कर दी। वहीं, लड़की वालों ने असमर्थता जताई तो उन्होंने बारात लाने से इनकार कर दिया।
भोपाल के नारियल खेड़ा के रहने वाले लड़की के पिता रामभरोसे भिलाला ने आरोप लगाते हुए बताया कि कि तीन साल पहले शादी तय की थी। लेकिन लड़के वालों ने ऐन समय पर थार की मांग रख दी और बिना गाड़ी लिए आने से मना कर दिया, हम इंतजार करते रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब लड़के वालों से संपर्क किया, तो साफ मना कर दिया और कहा-थार नहीं देंगे तो शादी नहीं करेंगे। हालांकि अभी तक लड़की पक्ष ने कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हां, दहेज की मांग करना भारतीय कानून के तहत अपराध है और इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Groom Breaks Marriage for Thar : Groom Denied for Marriage due to not get Thar on dowry
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm