IBC24 Janjatiya Pragya: आखिर सामूहिक विवाह समारोह में क्यों कराई अपने बेटे की शादी? IBC24 के मंच पर सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा खुलासा
IBC24 Janjatiya Pragya: आखिर सामूहिक विवाह समारोह में क्यों कराई अपने बेटे की शादी? IBC24 के मंच पर सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा खुलासा

IBC24 Janjatiya Pragya
- मध्यप्रदेश में मोहन सरकार के दो साल पूरे
- IBC24 महामंथन में सीएम मोहन यादव
- बेटे की शादी में खर्च और संस्कार पर दिया संदेश
IBC24 Janjatiya Pragya: मध्यप्रदेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर IBC24 द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम “जनजातीय प्रज्ञा” का आगाज़ आज दोपहर 2 बजे राजधानी भोपाल में हुआ। इस महत्वपूर्ण मंच पर राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं, अब तक की उपलब्धियों, और आगे की कार्ययोजना पर विस्तृत संवाद किया जा रहा है। महामंथन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित प्रदेश की कई बड़ी हस्तियाँ शिरकत कर रही हैं।
IBC24 Janjatiya Pragya: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने बेटे की शादी को लेकर खर्चों को सीमित करने और बच्चों में संस्कार विकसित करने पर जोर दिया। सीएम ने कहा कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से इस तरह के मामलों में शामिल नहीं होने की आदत डाली है लेकिन इस बार उन्होंने बच्चों की शादी और परिवारिक खर्चों के संबंध में अपनी राय साझा की। मोहन यादव ने बताया कि उनकी अपनी विधानसभा क्षेत्र में लोग भी इस बात को मानते हैं कि शादी, ब्याह और अन्य पारिवारिक आयोजनों में अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिए। उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि बच्चों को पढ़ाई-लिखाई में आगे बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए और मेहनत से कमाए गए पैसों का सही उपयोग करना चाहिए।
IBC24 Janjatiya Pragya: सीएम ने यह भी बताया कि पिछली बार उनके बेटे की शादी में केवल 25-50 लोग शामिल हुए थे। इस बार भी परिवार ने सज-धज सीमित रखा और समारोह को सहज तरीके से आयोजित किया। उन्होंने कहा कि उनके बेटे और बेटी दोनों डॉक्टर हैं और बच्चों ने भी उनके दृष्टिकोण को स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि संस्कार की शिक्षा घर में सहजता से, संवाद और आचरण के माध्यम से बच्चों में विकसित होती है। उन्होंने माता-पिता को सुझाव दिया कि बच्चों के साथ विश्वास और चर्चा बनाए रखना और अपने व्यवहार में अनुशासन दिखाना जरूरी है। सीएम ने अंत में कहा कि जैसे-जैसे माता-पिता अपने बच्चों के लिए अच्छे संस्कार तैयार करेंगे, उनका असर स्वाभाविक रूप से बच्चों पर पड़ेगा और यह आने वाली पीढ़ी के लिए एक सकारात्मक उदाहरण बनेगा।
यह भी पढ़ें
- छत्तीसगढ़ BJP में बड़ा फेरबदल! एक साथ कई पदों पर नई नियुक्तियाँ, जिला संगठन से प्रकोष्ठों तक नई टीम तैयार, देखें पूरी लिस्ट
- प्रधानमंत्री कार्यालय का अचानक बदल गया नाम! अब ‘सेवा तीर्थ’ कहलाएगा नया PMO, जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: IBC24 Janjatiya Pragya: Why did she get her son married in a mass marriage ceremony
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm