Jyotiraditya Scindia and Digvijay Singh: ख़त्म हुई अदावत!. मंत्री ज्योतिरादित्य ने पकड़ा दिग्विजय सिंह का हाथ, ले गए मंच पर, देखें यह वीडियो
दरअसल आज केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया राजधानी भोपाल में एक प्राइवेट स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे। यह स्कूल भोपाल के रतीबड़ इलाके में है। समारोह में एमपी …
- सिंधिया-दिग्विजय पहली बार एक मंच पर साथ दिखे
- राजनीतिक विरोधियों के बीच दिखा आपसी सम्मान और सौहार्द
- सियासी दुश्मनी खत्म? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
Jyotiraditya Scindia and Digvijay Singh: भोपाल: मध्यप्रदेश की राजनीति के दो दिग्गजों के बीच आज एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर न सिर्फ मीडिया बल्कि मौके पर मौजूद हर कोई हैरान रह गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूछा जा रहा है कि, मध्यप्रदेश की सियासत में एक दूसरे के चिर प्रतिद्वंदी रहे दोनों नेताओं के बीच क्या सियासी दुश्मनी ख़त्म हो गई? हालांकि लोग इसे पूरे वाकये को केंद्रीय मंत्री के अपनेपन और बड़ों के लिए आदर के तौर पर देख रहे है।
क्या है घटनाक्रम?
दरअसल आज केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया राजधानी भोपाल में एक प्राइवेट स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे। यह स्कूल भोपाल के रतीबड़ इलाके में है। समारोह में एमपी के पूर्व सीएम और दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे हुए थे। वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंच पर बैठे हुए थे। तभी उनकी नजर सामने की ओर कुर्सी पर पड़ी, जहां दिग्विजय सिंह बैठे हुए थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया मंच से नीचे उतरते हैं और दिग्विजय सिंह की ओर बढ़ते हैं। इस दौरान वह सभी का अभिवादन करते हुए दिग्विजय सिंह का हाथ पकड़कर उन्हें मंच पर ले जाते है।
एक मंच पर सियासी विरोधी
Jyotiraditya Scindia and Digvijay Singh: गौरतलब है कि, सिंधिया की वजह से ही एमपी में कांग्रेस की बनी बनाई सरकार जाती रही थी। कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 22 विधायकों के साथ बगावत कर दी थी। इस घटनाक्रम के बाद दिग्विजय सिंह ने सिंधिया के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया था। इसके बाद अलग-अलग चुनावों में भी दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी की जाती रही है लेकिन आज के वाकये ने हर किसी को हैरान कर दिया कि, जब सियासत के दो धुरी एक साथ, एक मंच पर दिखाई पड़े।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: जवाब: फिलहाल ऐसा कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन हालिया सार्वजनिक कार्यक्रम में दोनों नेताओं की गर्मजोशी से मुलाकात ने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं जरूर तेज कर दी हैं।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Jyotiraditya Scindia was seen on the same stage with his rival Digvijay Singh
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm