BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

भारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट

भारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट

भारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 10:20 pmModified: 01 Oct 2026 | 10:20 pm

(अदिति खन्ना)

लंदन, एक अक्टूबर (भाषा) भारत में नीति निर्माताओं को स्कूलों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के दौर के लिए नीतियां तैयार करने में शिक्षकों के साथ मिलकर काम करना चाहिए। ब्रिटेन की एक नयी अकादमिक रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को यह निष्कर्ष सामने आया।

'कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस एंड असेसमेंट' की 'अंग्रेजी भाषा के शिक्षण में एआई नीति निर्धारण और प्रयोग’ विषयक रिपोर्ट में कहा गया है कि शिक्षकों के पेशेवर प्रशिक्षण में निवेश को प्राथमिकता देने के शुरुआती प्रयासों को आगे बढ़ाने की जरूरत है, ताकि शिक्षक अपनी कक्षाओं में एआई का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल कर सकें और इसके महत्वपूर्ण पहलुओं को ढंग से बरत सके।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया भर के शिक्षक और विद्यार्थी जनरेटिव एआई (जेनएआई) उपकरणों के डिजाइन, खरीद, कार्यान्वयन और मूल्यांकन में योगदान दें, ताकि नीतियां कक्षाओं की वास्तविक परिस्थितियों पर आधारित हों।

'कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस एंड असेसमेंट' में शोध निदेशक (अंग्रेजी) डॉ. एवेलिना गलाक्जी ने कहा, 'नीति निर्माण में अक्सर तकनीकी बदलाव की तेज रफ्तार के साथ तालमेल बिठाने में कठिनाई होती है, लेकिन शिक्षकों को इसके अनुरूप खुद को ढालना पड़ता है।'

उन्होंने कहा, 'इस वजह से जानकारी में अंतर आ गया है और एआई की शिक्षा और उसे अपनाने के तरीके में भी एकरूपता नहीं है। जैसा कि अक्सर होता है, भारत और दुनिया भर में शिक्षकों की यह अनकही जिम्मेदारी बन गई है कि वे इस बात की व्यावहारिक समझ विकसित करें कि जिम्मेदारी के साथ एआई को शामिल करना असल में कैसा होता है।'

गलाक्जी ने कहा, 'जो शिक्षक पहले से अपनी कक्षाओं में एआई के साथ सफलतापूर्वक प्रयोग कर रहे हैं, वे पेशेवर निर्णय, मानव-केंद्रित तरीकों और एआई की आलोचनात्मक समझ को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस दिशा का अनुसरण करके हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि एआई शिक्षण और सीखने के लिए एक प्रभावी और जिम्मेदारी से इस्तेमाल किया जाने वाला माध्यम बने, न कि सीखने के आसान रास्ते तलाशने का सहारा।'

भाषा

शुभम माधव

माधव

माधव

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: भारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट

People also search for:UK, India Teacher

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

01 Oct 2026 | 10:27 pm
कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता

कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता

01 Oct 2026 | 9:59 pm
स्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया

स्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया

01 Oct 2026 | 9:31 pm
खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस

खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस

01 Oct 2026 | 9:12 pm
कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

01 Oct 2026 | 8:24 pm
सह-पायलट को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाया गया था:नेतन्याहू

सह-पायलट को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाया गया था:नेतन्याहू

01 Oct 2026 | 8:20 pm
खबर यूएई भारतीय पायलट स्थिति

खबर यूएई भारतीय पायलट स्थिति

01 Oct 2026 | 7:37 pm
‘फ्लाईदुबई’ उडान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश के आरोपी के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे: इजराइल

‘फ्लाईदुबई’ उडान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश के आरोपी के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे: इजराइल

01 Oct 2026 | 7:16 pm