महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
मुंबई, एक अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र सरकार ने जन प्रतिनिधियों की मांग पर सूखा प्रभावित घोषित किए जा चुके 265 तहसीलों के अलावा 19 अन्य तहसीलों में पांच प्रमुख फसलों के 20 प्रतिशत सर्वेक्षण और मौके पर जाकर आंकड़े जुटाने के निर्देश दिए हैं।
सूखे पर गठित मंत्रिमंडल की उप-समिति की मंगलवार को हुई बैठक में ये निर्देश जारी किए गए और अधिकारियों से सर्वेक्षण रिपोर्ट तुरंत सौंपने को कहा गया है।
इन 19 तहसीलों में नांदेड स्थित मुदखेड, मुखेड और अर्धपुर; चंद्रपुर में जिवती, ब्रह्मपुरी और बल्लारपुर; गोंदिया में आमगांव, देवरी, सालेकासा और गोंदिया; वर्धा में कारंजा; भंडारा में मोहाडी और तुमसर; नासिक में त्र्यंबकेश्वर, चांदवड और निफाड; सातारा में पाटन; तथा सांगली में शिराला और वालवा शामिल हैं।
अधिकारियों को 'ट्रिगर-1' (पहले चरण की) सूची से बाहर के अन्य उन तहसीलों की भी स्थानीय स्तर की जानकारी देने का निर्देश दिया गया है, जहां सूखे की तीव्रता अधिक है, ताकि आवश्यक उपायों के लिए उनपर विचार किया जा सके।
यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में अधिकारियों को सूखा प्रभावित तहसीलों में फसल नुकसान का आकलन तुरंत पूरा करने और मवेशियों के लिए पर्याप्त चारे तथा निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
प्रशासनिक तंत्र से सतर्क रहने और किसानों, पशुपालकों तथा नागरिकों की सहायता के लिए समय पर कदम उठाने को कहा गया है।
भाषा सुमित सुरेश
सुरेश
लेखक के बारे में
Web Title: महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
महाराष्ट्र
और भी पढ़ें ›प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pmथाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 8:35 pmआईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके
01 Oct 2026 | 8:33 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pmअलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे
01 Oct 2026 | 8:23 pmयुवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची
01 Oct 2026 | 8:04 pm