Ladli Behna Yojana 23th Installment: इंतजार हुआ ख़त्म… लाड़ली बहनों को इस दिन जारी होगी 23वीं किस्त, सीएम मोहन यादव मंडला से करेंगे ट्रांसफर
इंतजार हुआ ख़त्म… लाड़ली बहनों को इस दिन जारी होगी 23वीं किस्त…Ladli Behna Yojana 23rd Installment: The wait is over… 23rd installment

Ladli Behna Yojana 23th Installment | Image Source | IBC24
- लाड़ली बहना की 23 वीं किस्त 16 अप्रैल को मिलेगी,
- ग्राम टिकरवारा से लाड़ली बहना के खातों में राशि करेंगे ट्रांसफर,
- हर माह की 10 तारीख तक जारी होती है लाड़ली बहना की किस्त,
भोपाल: Ladli Behna Yojana 23th Installment: मध्यप्रदेश सरकार की बहुप्रशंसित लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की करोड़ों बहनों को 23वीं किस्त की राशि 16 अप्रैल को उनके खातों में प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अवसर पर मंडला जिले के ग्राम टिकरवारा से विधिवत रूप से इस राशि का ट्रांसफर करेंगे।
Read More : Satna Road Accident News: एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी को टक्कर
16 अप्रैल को लाड़ली बहनों को मिलेगी 23वीं किस्त
Ladli Behna Yojana 23th Installment: गौरतलब है कि लाड़ली बहना योजना के तहत हर माह की 10 तारीख तक लाभार्थी महिलाओं के खातों में आर्थिक सहायता की राशि भेजी जाती है। हालांकि त्योहारों या विशेष अवसरों पर कभी-कभी यह किस्त निर्धारित तारीख से पहले भी भेजी जाती है। इस बार तकनीकी प्रक्रियाओं के चलते राशि 16 अप्रैल को जारी की जा रही है। मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर 1100 बेटियों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में भी शामिल होंगे, जिससे यह आयोजन बहनों के लिए "डबल खुशी" का अवसर बन जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया जाएगा।
किस्त में देरी और स्पष्टीकरण
आमतौर पर लाड़ली बहना योजना की किस्त प्रत्येक माह की 10 तारीख तक लाभार्थियों के खातों में भेज दी जाती है, लेकिन इस बार किसी तकनीकी और प्रशासनिक कारणों के चलते राशि में थोड़ी देर हुई है। अब यह 16 अप्रैल को जारी की जाएगी। यह पहली बार नहीं है जब योजना की किस्त में विलंब हुआ होपूर्व में भी महाशिवरात्रि और चुनावों के चलते किस्त वितरण में देरी देखी गई थी।
लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य
लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके जीवन स्तर को ऊँचा उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह दौरा न केवल योजनाओं की मॉनिटरिंग का प्रतीक है, बल्कि उनकी "बहनों के प्रति प्रतिबद्धता" का भी परिचायक है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: लाड़ली बहना योजना की किस्त हर महीने की 10 तारीख तक भेजी जाती है, लेकिन विशेष परिस्थितियों में इसमें देरी हो सकती है, जैसे 16 अप्रैल को हो रही है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Ladli Behna Yojana 23rd Installment: The wait is over... 23rd installment will be released
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am