BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

विदेशी पूंजी की निंरतर निकासी से सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट

विदेशी पूंजी की निंरतर निकासी से सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट

विदेशी पूंजी की निंरतर निकासी से सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 10:11 amModified: 01 Oct 2026 | 10:11 am

मुंबई, 21 जुलाई (भाषा) विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने भी जोखिम लेने की धारणा को कमजोर किया है जिससे निवेशकों की खरीदारी की रुचि सीमित रही।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 58.89 अंक टूटकर 77,649.63 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 22.45 अंक फिसलकर 24,216.05 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में 30 कंपनियों में से इटर्नल, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, सन फार्मा और मारुति के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे।

तिमाही नतीजों के कमजोर रहने के बाद एचडीएफसी बैंक का शेयर लगातार दूसरे दिन गिरावट में रहा।

वहीं, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स और एचसीएल टेक के शेयर बढ़त में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 3.68 प्रतिशत, जापान का निक्की 225 सूचकांक 2.41 प्रतिशत और चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट 0.62 प्रतिशत चढ़ा जबकि हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.66 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को शुद्ध बिकवाली की और उन्होंने 1,121.04 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 0.57 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

भाषा निहारिका

निहारिका

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: विदेशी पूंजी की निंरतर निकासी से सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट

People also search for:OpenSharesShares Open
मारुति सुजुकी की सितंबर में कुल बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 2.36 लाख इकाई पर

मारुति सुजुकी की सितंबर में कुल बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 2.36 लाख इकाई पर

01 Oct 2026 | 2:15 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

01 Oct 2026 | 2:04 pm
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की सितंबर में वाहन बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 7.06 लाख इकाई

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की सितंबर में वाहन बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 7.06 लाख इकाई

01 Oct 2026 | 1:53 pm
अशोक लेलैंड की सितंबर में वाहन बिक्री 28 प्रतिशत बढ़कर 24,409 इकाई

अशोक लेलैंड की सितंबर में वाहन बिक्री 28 प्रतिशत बढ़कर 24,409 इकाई

01 Oct 2026 | 1:43 pm
रॉयल एनफील्ड की सितंबर में कुल बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 1,33,958 इकाई

रॉयल एनफील्ड की सितंबर में कुल बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 1,33,958 इकाई

01 Oct 2026 | 1:24 pm
जापान के केंद्रीय बैंक के सर्वेक्षण में कारोबारी धारणा लगातार छठी तिमाही में सुधरी

जापान के केंद्रीय बैंक के सर्वेक्षण में कारोबारी धारणा लगातार छठी तिमाही में सुधरी

01 Oct 2026 | 1:04 pm
बजाज ऑटो की सितंबर में कुल बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 5,38,443 इकाई

बजाज ऑटो की सितंबर में कुल बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 5,38,443 इकाई

01 Oct 2026 | 12:46 pm
भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि सितंबर में सात महीने के उच्च स्तर पर

भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि सितंबर में सात महीने के उच्च स्तर पर

01 Oct 2026 | 12:26 pm