BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CM Mohan Yadav On Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ 56 इंच के सीने की ताकत दिखाता है, सीएम मोहन यादव ने की भारतीय सेना की नवदुर्गा से तुलना

CM Mohan Yadav On Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ 56 इंच के सीने की ताकत दिखाता है, सीएम मोहन यादव ने की भारतीय सेना की नवदुर्गा से तुलना

CM Mohan Yadav On Operation Sindoor/ Image Source- MP DPR

CM Mohan Yadav On Operation Sindoor/ Image Source- MP DPR

Bhavna Sahu
Published: 07 May 2025 | 2:38 pmModified: 07 May 2025 | 2:39 pm
HIGHLIGHTS
  1. ऑपरेशन सिंदूर पर सीएम मोहन यादव का बयान
  2. सीएम यादव ने कहा, हम सभी प्रधानमंत्री मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं
  3. सीएम ने कहा कि, भारतीय सेना भी 'जगत जननी मां जगदंबा नवदुर्गा' की तरह शक्तिशाली है

CM Mohan Yadav On Operation Sindoor: भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर कहा कि, भारतीय सशस्त्र बलों ने नागरिकों को नुकसान पहुंचाए बिना पाकिस्तान के अंदर आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए, जो '56 इंच के सीने' की ताकत दिखाता है। सीएम ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं, वही होता है, और इसी के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें बहावलपुर का जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना शामिल है।

Read More: Masood Azhar Family Killed News: आतंकी मसूद अजहर का पूरा परिवार ख़त्म.. बहावलपुर में चला रहा था आतंक की फैक्ट्री, बहन-बहनोई भी ढेर

सीएम यादव ने कहा कि, 'हम सभी प्रधानमंत्री मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। राज्य सरकार हर कदम पर प्रधानमंत्री के साथ है।' उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों की वीरता ने देश को गौरवान्वित किया है।इस ऑपरेशन में नागरिकों को कोई नुकसान पहुंचाए बिना या पाकिस्तान की सेना के साथ किसी भी तरह की मुठभेड़ के बिना आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया। यह घटनाक्रम 56 इंच के सीने की ताकत को दर्शाता है। '56 इंच का सीना' शब्दों का इस्तेमाल नरेन्द्र मोदी ने अपने चुनावी भाषणों में किया था।

Read More: Operation Sindoor Latest Update: ऑपरेशन में मारे गये इस आतंकी का कफ़न-दफ़न.. पाक सेना और ISI के अफसर भी रहे मौजूद, देखें Exclusive Video

सीएम ने आगे कहा कि, भारतीय सेना भी 'जगत जननी मां जगदंबा नवदुर्गा' की तरह शक्तिशाली है और दुश्मन से निपटने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से पूरा देश खुश और गौरवान्वित है।मुख्यमंत्री के अनुसार, नाम से ही स्पष्ट है कि भारतीय सेना ने 'सिंदूर' छूने वालों को करारा जवाब दिया है। विवाहित हिंदू महिलाएं सुहाग के प्रतीक के रूप में अपने माथे पर और मांग में सिंदूर लगाती हैं।

Read More: Pakistani Actress on Operation Sindoor: 'सीरियसली कायरतापूर्ण!!! अल्लाह हमारे देश की..' भारत के खिलाफ पाकिस्तानी हस्तियों ने उगला जहर 

सीएम ने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी ने चेतावनी दी है कि भारत के प्रति बुरी नीयत रखने वालों को 'मिट्टी में मिला दिया जाएगा। मैं आतंकवाद को खत्म करने के लिए किए गए इस जबरदस्त प्रहार के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं। मैं हमारे रक्षा मंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, सरकार और भारत के सभी लोगों को भी बधाई देता हूं जो पहलगाम आतंकी हमले के बाद एकजुट रहे। यह सभी के लिए गर्व की बात है।'

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: ऑपरेशन सिंदूर एक भारतीय वायुसेना द्वारा 6 मई 2025 को लॉन्च किया गया टारगेटेड एयरस्ट्राइक मिशन है, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान और पीओके (पाकिस्तान-ऑक्युपाइड कश्मीर) में स्थित आतंकी ठिकानों को नष्ट करना था। यह ऑपरेशन पहलगाम हमले के प्रतिशोध में किया गया था जिसमें 26 भारतीय नागरिक मारे गए थे।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: CM Mohan Yadav On Operation Sindoor

शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm