MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला, नरवाई जलाई तो नहीं मिलेगा किसान कल्याण योजना का लाभ
नरवाई जलाने पर नहीं मिलेगा किसान कल्याण योजना का लाभ…MP News: Farmers will not get the benefit of Kisan Kalyan Yojana if stubble is burnt

MP News | Image Source | IBC24
- राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा फैसला..
- नरवाई जलाई तो नहीं मिलेगी सीएम किसान कल्याण योजना का लाभ..
- एमएसपी पर फसल उपार्जन भी नहीं होगा..
भोपाल: MP News: प्रदेश में बढ़ते वायु और मृदा प्रदूषण को रोकने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बड़ा और सख्त फैसला लिया है। शुक्रवार को राजधानी भोपाल में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि यदि कोई किसान नरवाई जलाता है तो उसे मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ नहीं मिलेगा साथ ही ऐसे किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसल उपार्जन भी नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को गंभीरता से जिम्मेदारी निभानी होगी।
Read More : Desh Ki Baat: मोदी की ललकार, इस बार आर-पार! 'मिट्टी में मिलेंगे पहलगाम के गुनहगार', देखें पूरी रिपोर्ट
पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक में स्पष्ट कहा कि प्रदेश सरकार वायु और मृदा प्रदूषण को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं बरतेगी। खेतों में नरवाई (फसल अवशेष) जलाने से होने वाले धुएं और प्रदूषण से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है और इससे जनस्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है।
क्लियर संदेश: नीति के साथ सख्ती भी
- नरवाई जलाने वालों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से वंचित किया जाएगा।
- ऐसे किसानों से MSP पर फसल खरीदी नहीं की जाएगी।
- प्रभावी निगरानी और रोकथाम के लिए राजस्व व कृषि विभाग को निर्देशित किया गया है।
MP News: समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने राजस्व मामलों के त्वरित समाधान के लिए समय-समय पर राजस्व महाभियान चलाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लंबित मामलों का निराकरण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: MP News: Farmers will not get the benefit of Kisan Kalyan Yojana if stubble is burnt
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am