MP Weather Update: एमपी में गर्मी का प्रकोप! इन जिलों में पारा 42 के पार, लू का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
एमपी में गर्मी का प्रकोप! इन जिलों में पारा 42 के पार…MP Weather Update: Heat wave in MP! Mercury crosses 42 in these districts, heat wave

MP Weather Update Today | Image source: IBC24 File Photo
- मपी में कहीं तेज गर्मी तो कहीं कोई हल्की बारिश,
- राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 41.1 किया गया रिकॉर्ड,
- मध्य प्रदेश के 9 जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश के आसार,
भोपाल: MP Weather Update: मध्यप्रदेश में इस समय मौसम ने दो रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर जहां राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में तेज गर्मी ने लोगों को परेशान किया वहीं दूसरी ओर कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। भोपाल में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन के लिहाज से काफी अधिक है। लेकिन राज्य में सबसे अधिक गर्मी नर्मदापुरम में दर्ज की गई, जहां का तापमान 43.6 डिग्री तक पहुंच गया।
9 जिलों में बदलेगा मौसम का मिज़ाज
MP Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। खासतौर पर बड़वानी, धार, खरगोन, बुरहानपुर, पांढुरना, मंडला और बालाघाट जैसे जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस बदलाव के पीछे स्थानीय मौसमी प्रणाली और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी को प्रमुख कारण माना जा रहा है। बारिश के चलते इन क्षेत्रों में तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
गर्मी का असर रहेगा जारी
MP Weather Update: हालांकि, प्रदेश के उत्तरी और मध्य भागों में गर्मी का असर फिलहाल बरकरार रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में लू जैसे हालात बने रह सकते हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मध्यप्रदेश मौसम अपडेट 18 अप्रैल 2025 के अनुसार, नर्मदापुरम में सबसे अधिक तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: MP Weather Update: Heat wave in MP! Mercury crosses 42 in these districts
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am