BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

IBC24VandeBharat: लावारिस हालत में मिले आधार कार्ड के ढेर! SIR शुरू होते ही मध्यप्रदेश से लेकर बंगाल तक सियासी पारा हाई

SIR IN MP NEWS: सैकड़ों की संख्या में आधार कार्ड सड़क किनारे कचरे के ढेर और झाड़ियों में मिले.. ये कहां से आए कौन इन्हें यहां फेंक गया कोई नहीं …

IBC24VandeBharat: लावारिस हालत में मिले आधार कार्ड के ढेर! SIR शुरू होते ही मध्यप्रदेश से लेकर बंगाल तक सियासी पारा हाई
Dr.Anil Shukla
Published: 07 Nov 2025 | 12:01 amModified: 07 Nov 2025 | 12:01 am

भोपाल: आधार कार्ड आज की तारीख में एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जिससे आपके बैंक अकाउंट से लेकर तमाम चीजें लिंक हैं...इसे आम आदमी बड़ी हिफाजत से रखता है.. क्योकि ये बायोमेट्रिक कार्ड किसी की पहचान के सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है.. लेकिन आधार कार्ड से जुड़े दो ऐसी तस्वीरें सामने आयी हैं जो आपको चौका देंगी...

पहली तस्वीर मध्यप्रदेश के खरगोन की है.. जहां सैकड़ों की संख्या में आधार कार्ड सड़क किनारे कचरे के ढेर और झाड़ियों में मिले.. ये कहां से आए कौन इन्हें यहां फेंक गया कोई नहीं जानता लेकिन माना ये जा रहा है कि कार्डों का ये पूरा बंडल डाक विभाग के जरिए घर-घर बांटा जाना था लेकिन किसी ने इसे कचरे में फेंक दिया.. जिसके बाद SDM की सूचना पर मौके पर पहुंचे पटवारी ने आधार कार्ड जब्त कर पंचनामा बनाया है... सभी कार्ड संजय नगर और राजेंद्र नगर इलाके के लोगों के बताए जा रहे हैं...इस घटना की कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं...

SIR की प्रक्रिया को लेकर पहले ही सियासी पारा हाई

कुछ ऐसी ही हैरान परेशान करने वाली तस्वीर पश्चिम बंगाल से सामने आई है.. जहां के वर्धमान जिले के एक तालाब में सैकड़ों की संख्या में आधार कार्ड मिले हैं... स्थानीय मीडिया के मुताबिक लोग तालाब की सफाई कर रहे थे.. इसी दौरान तालाब के पानी में एक बड़ा बोरा मिला.. जिसे खोलने पर उसमें कई आधार कार्ड थे... जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई... पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन यानी SIR की प्रक्रिया को लेकर पहले ही सियासी पारा हाई है, ऐसे में इतनी तादाद में, ऐसे लावारिस हालत में आधार कार्ड मिलने के मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है...

बीजेपी की बंगाल यूनिट ने बर्धमान जिले में तालाब में मिले इन आधार कार्डों का वीडियो अपने X अकाउंट पर शेयर करते हुए इन्हें फर्जी बताया और ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए लिखा कि सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए ममता बनर्जी देश की संप्रभुता से भी समझौता करने को तैयार हैं... हजारों की संख्या में फर्जी आधार कार्डों की बरामदगी ने उजागर कर दिया है कि उनके शासन ने भारत की पहचान प्रणाली को किस हद तक खतरे में डाल दिया है... ये वीडियो बता रहा है कि SIR को लागू करना क्यों पूरी तरह से जरूरी है...

विदेशी घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से हटाने का कारगर तरीका

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में जब से SIR की प्रक्रिया शुरू करने का चुनाव आयोग ने ऐलान किया है तभी से राज्य का सियासी पारा हाई है... नागरिकता जाने के डर से अब तक कथित रूप से 8 लोग खुदकुशी कर चुके हैं.. वहीं सीएम ममता बनर्जी ने इसके खिलाफ 4 नवंबर को कोलकाता में पैदल मार्च किया था.. जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे... बीजेपी खुलकर SIR के पक्ष में है और इसके जरिए विदेशी घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से हटाने का कारगर तरीका बता रही है...

इन्हे भी पढ़ें:

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Piles of Aadhaar cards found abandoned! Political temperatures soar from Madhya Pradesh to Bengal as SIR begins

शहर की खबरें
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm