शह मात The Big Debate: पहले IAS संतोष वर्मा… फिर बरैया… अब आरडी प्रजापति! सनातन पर हमले का एक सा पैटर्न… उकसावे के राजनीति के प्रायोजक कौन?
RD Prajapati Controversy: पहले IAS संतोष वर्मा… फिर बरैया… अब आरडी प्रजापति! सनातन पर हमले का एक सा पैटर्न… उकसावे के राजनीति के प्रायोजक कौन?

RD Prajapati Controversy
- भोपाल में बयानबाज़ी बम
- सनातन पर फिर हमला
- आरडी प्रजापति के बयान से मचा बवाल
RD Prajapati Controversy: पहले IAS संतोष वर्मा, फिर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया… और अब बीजेपी के पूर्व विधायक व वर्तमान सपा नेता आर.डी. प्रजापति। एक के बाद एक सनातनी आस्था और हिंदू धर्म के खिलाफ बयानबाज़ी के मामले सामने आ रहे हैं। दरअसल, भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान सपा के पूर्व विधायक आर.डी. प्रजापति ने कथावाचकों को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया और भाषा की सारी मर्यादाएं लांघ दीं।
RD Prajapati Controversy: आर.डी. प्रजापति के इस बयान के बाद मध्यप्रदेश की सियासत गरमा गई है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि सनातन और महिलाओं का अपमान करना समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की आदत में शुमार है। सारंग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सनातन-विरोधी मानसिकता अब खुलकर सामने आ रही है। मंत्री ने कहा कि आर.डी. प्रजापति ने एक धर्माचार्य की माता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है और अब प्रियंका गांधी भी बयान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं और सनातन का अपमान करना विपक्ष की आदत बन चुका है।
RD Prajapati Controversy: बीजेपी की घेराबंदी के बाद समाजवादी पार्टी बैकफुट पर नजर आई और पार्टी ने आर.डी. प्रजापति के बयान से खुद को अलग कर लिया। वहीं कांग्रेस ने भी दो टूक कहा कि इस तरह की नकारात्मक सोच से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। आर.डी. प्रजापति के बयान पर जीतू पटवारी ने कहा कि यदि ऐसा कोई भी मुद्दा सामने आता है, तो कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मानना है कि समाज में सभ्यता, संस्कार और महिलाओं के प्रति आदर होना चाहिए। किसी भी धर्म के लिए कार्य करने वालों के प्रति कांग्रेस सम्मान का भाव रखती है। उन्होंने साफ कहा कि नकारात्मक और नेगेटिव सोच से कांग्रेस पार्टी का कोई संबंध नहीं है।
RD Prajapati Controversy: कुल मिलाकर, विभाजनकारी और जहरीले बयानों के बाद निंदा की राजनीति जारी है। लेकिन जिस तरह से कुछ चुनिंदा लोगों द्वारा लगातार सनातनी आस्था और हिंदू समाज को निशाना बनाया जा रहा है, उस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बजाय केवल निंदा तक सीमित रहना कई संदेह पैदा करता है। क्या इन बयानों के पीछे कोई खास पैटर्न है? आखिर बार-बार निशाने पर सनातन ही क्यों? क्या इसके पीछे कोई बड़ी फंडिंग है, जो समाज को दलित बनाम सवर्ण या “हम हिंदू नहीं हैं” जैसे अभियानों के जरिए बांटने का प्रयास कर रही है? और सबसे बड़ा सवाल- सरकार और प्रशासन की ऐसी क्या मजबूरी है कि इन जहरीले बयान देने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो रही?
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: A1: भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान सपा के पूर्व विधायक आर.डी. प्रजापति ने कथावाचकों और सनातनी परंपराओं को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया, जिसके बाद उनके बयान पर तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया देखने को मिली।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: RD Prajapati Sanatan Dharma statement Controversy
भोपाल
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm