School Girl Rape News: स्कूली छात्रा से थार में की दरिंदगी… फिर रेप वीडियो बनाकर करने लगा ये काम, हैवानियत के पीछे पूरा गैंग था एक्टिव
School Girl Rape News: स्कूली छात्रा से थार में की दरिंदगी… फिर रेप वीडियो बनाकर करने लगा ये काम, हैवानियत के पीछे पूरा गैंग था एक्टिव

Bihar Minor Rape News/Image Source: symbolic
- भोपाल रेप केस में बड़ा खुलासा
- मुख्य आरोपी का मददगार गिरफ्तार
- भोपाल रेप केस में सिपाही सस्पेंड
भोपाल: भोपाल की कोहेफिज़ा थाना पुलिस ने स्कूली नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म (School Girl Rape News) के मामले में दूसरे आरोपी माज को गिरफ्तार कर लिया है। माज इस मामले के मुख्य आरोपी औसाफ का सहयोगी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार माज की थार गाड़ी में ही 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया था। आरोपी ने इसका वीडियो बनाकर छात्रा को ब्लैकमेल किया। माज को पूरी घटना की जानकारी थी और वह औसाफ की मदद कर रहा था।
थार में किया गया था गुनाह! (School Student Rape Case)
यह मामला 2 फरवरी को सामने आया था जब शहर के एक नामी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा (School Girl Rape News) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी औसाफ को गिरफ्तार कर लिया था जबकि माज फरार था और उसकी तलाश जारी थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि माज के आरोपी होने की जानकारी के बावजूद कोहेफिज़ा थाने के आरक्षक ज्ञानेंद्र ने उसके साथ लंच किया और मामले से उसका नाम हटवाने के लिए सेटिंग करने की कोशिश की। इस गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता के चलते आरक्षक ज्ञानेंद्र को निलंबित कर दिया गया है।
नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म
#MadhyaPradesh #MadhyaPradeshNews #MPNews | Madhya Pradesh | MadhyaPradesh News | MP News
https://t.co/mZ4Ehxf3Nb— IBC24 News (@IBC24News) February 9, 2026
लव जिहाद, ड्रग्स और रेप का कनेक्शन! (Bhopal Crime News)
पुलिस के अनुसार आरोपी माज भोपाल में एमडी तस्करी, लव जिहाद और ज़मीनों पर कब्ज़े के मामलों में सक्रिय यासीन मछली गैंग के गिरफ्तार सदस्य मोनिस खान का छोटा भाई है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस मामले में दूसरे आरोपी का नाम माज है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: School Girl Rape News
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री
01 Oct 2026 | 6:32 pm
