TIT College MMS Scandal Update: कॉलेज हॉस्टल में चल रहा ‘रेशमी जाल’, दरिंदों के मोबाइल-लैपटॉप ने खोला हवस का खौफनाक सच
कॉलेज हॉस्टल में चल रहा ‘रेशमी जाल’…TIT College MMS Scandal Update: ‘Silken net’ running in college hostel, mobile-laptop of the beasts

TIT College MMS Scandal Update | Image Source | IBC24
- टीआईटी कालेज छात्राओं के साथ शोषण मामला...
- मामलें में देह व्यापार और मानव तस्करी के भी मिले सबूत...
- पकड़े गए आरोपियो के मोबाइल, लैपटॉप से मिले सबूत...
भोपाल: TIT College MMS Scandal Update: राजधानी भोपाल स्थित टीआईटी कॉलेज में छात्राओं के साथ शोषण के मामले ने अब भयावह मोड़ ले लिया है। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन और लैपटॉप से ऐसे चौंकाने वाले सबूत मिले हैं, जो देह व्यापार और मानव तस्करी की ओर इशारा कर रहे हैं।
Read More : Raipur Road Accident: राजधानी में तेज रफ़्तार का कहर! आधी रात पुलिस सूमो पेड़ से टकराई, बाल-बाल बचे जवान
TIT College MMS Scandal Update: पुलिस ने इस मामले में फरहान और साहिल नामक दो आरोपियों के खिलाफ गहन जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये आरोपी कॉलेज की कुछ छात्राओं को निशाना बनाकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए गलत कार्यों में धकेलने का प्रयास कर रहे थे। इस पूरे प्रकरण में एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। बिहार निवासी हामिद जो आरोपियों का सहयोगी बताया जा रहा है, ने इस मामले के उजागर होने से पहले ही आत्महत्या कर ली। अब पुलिस हामिद की मौत की कड़ी को भी इस पूरे गिरोह से जोड़कर देख रही है और आत्महत्या की वजहों की गहन जांच की जा रही है।
TIT College MMS Scandal Update: सूत्रों के अनुसार पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज से मिली सामग्री में कई संवेदनशील दस्तावेज और चैट्स मिले हैं, जो इस आपराधिक नेटवर्क के गहराई तक फैले होने का संकेत देते हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है। कॉलेज प्रशासन और अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों के बीच यह मामला अब केवल कॉलेज तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक संगठित अपराध के तौर पर उभर कर सामने आ रहा है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: छात्राओं के शोषण और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप सामने आए हैं। जांच में देह व्यापार और मानव तस्करी से जुड़े सबूत मिले हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: TIT College MMS Scandal Update: 'Silken net' running in college hostel
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm