Viral Post of Pahalgam Attack: पहलगाम हमले पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल! ज़ीशान खान के मोबाइल की जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच
पहलगाम हमले पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल…Viral Post of Pahalgam Attack: Objectionable post on Pahalgam attack goes viral! Shocking truth

Viral Post of Pahalgam Attack | Image Source | IBC24
- पहलगाम हमले पर वायरल आपत्तिजनक पोस्ट की जांच,
- जीशान नाम के व्यक्ति से भोपाल पुलिस ने पूछताछ कर मोबाइल की जांच की,
- सोशल मीडिया पोस्ट में पुलिस को जीशान खान की संलिप्तता नहीं मिली....
भोपाल: Viral Post of Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भोपाल पुलिस सतर्क हो गई है। इस मामले में भोपाल निवासी ज़ीशान खान से पूछताछ की गई जिनका नाम कथित तौर पर विवादित पोस्ट से जोड़ा जा रहा था। जांच में खुलासा हुआ है कि ज़ीशान खान का इस पोस्ट से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है।
पुलिस ने की डिजिटल फॉरेंसिक जांच
Viral Post of Pahalgam Attack: भोपाल पुलिस की साइबर सेल ने ज़ीशान खान के मोबाइल फोन की गहन जांच की और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाला। जांच में यह सामने आया कि ज़ीशान ने मूल रूप से एक अन्य यूज़र की पोस्ट पर आपत्ति दर्ज कराते हुए नाराज़गी जताई थी। हालांकि, किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पोस्ट को एडिट कर ऐसा रूप दे दिया कि वह ज़ीशान की ओर से लिखी गई प्रतीत हो रही है। वायरल हो रही पोस्ट एडिटेड है और जानबूझकर किसी ने इसे ज़ीशान की पहचान के साथ जोड़ा है। भोपाल पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसने इस पोस्ट को एडिट किया और सोशल मीडिया पर फैलाया।
@CP_Bhopal pic.twitter.com/Jw6sGDy0e1
— DCP Crime and Cyber, Bhopal (@dcpcrime_bhopal) April 23, 2025
भोपाल पुलिस का बयान
Viral Post of Pahalgam Attack: भोपाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया की हमने जीशान खान से पूछताछ की और उनके मोबाइल डिवाइस की तकनीकी जांच की। अब तक की जांच में उनके खिलाफ कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है। एडिटेड पोस्ट के पीछे जो भी व्यक्ति ज़िम्मेदार है, उसकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया यूज़र्स से सावधानी बरतने की अपील
Viral Post of Pahalgam Attack: पुलिस ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या बिना पुष्टि के पोस्ट शेयर करने से बचने की अपील की है। इस तरह के मामलों में गलत जानकारी ना सिर्फ किसी निर्दोष की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है, बल्कि साम्प्रदायिक तनाव का कारण भी बन सकती है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "ज़ीशान खान विवादित पोस्ट" मामले में यह सामने आया है कि किसी ने एक पोस्ट को एडिट करके ज़ीशान के नाम से वायरल कर दिया, जबकि उन्होंने ऐसी कोई आपत्तिजनक बात नहीं लिखी थी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Viral Post of Pahalgam Attack: Objectionable post on Pahalgam attack goes viral
भोपाल
और भी पढ़ें ›
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am