BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

BJP MLA Lalita Yadav Viral Video: पूरा देश मना रहा था शोक तो बर्थडे का जश्न मना रहीं थी भाजपा विधायक, डांस करते वीडियो वायरल

BJP MLA Lalita Yadav Viral Video: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बीच भाजपा विधायक ललिता यादव का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

BJP MLA Lalita Yadav Viral Video/ Image Credit: IBC24

BJP MLA Lalita Yadav Viral Video/ Image Credit: IBC24

karan nepali
Published: 23 Apr 2025 | 3:38 pmModified: 23 Apr 2025 | 3:39 pm
HIGHLIGHTS
  1. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बीच भाजपा विधायक ललिता यादव का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
  2. वायरल हो रहे वीडियो में विधायक यादव एक साथ एक दर्जन से ज्यादा केक काटती दिख रहीं है।
  3. भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता और व्यापारी भी विधायक ललिता यादव को बधाई देने पहुंचे।

छतरपुर: BJP MLA Lalita Yadav Viral Video: 22 अप्रैल की दोपहर देश पर आतंकवादी हमला हुआ देशभर से वहां छुट्टियां मनाने पहुंचे 27 मासूम लोगों की हत्या कर दी गई। पूरे पहलगाम इलाके में देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा जो अभी भी जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से लेकर संपूर्ण भाजपा के नेताओं ने अपने सभी व्यक्तिगत और आधिकारिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए और सभी का फोकस केवल आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करना व घायल हुए लोगों को इलाज मुहैया कराने पर है। साथ-साथ वहां पर फंसे मृतकों के परिवारों को सकुशल उनके घरों तक पहुंचाना है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बीच भाजपा विधायक ललिता यादव का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Jammu-Kashmir Bandh News: सुनसान सड़कें, बंद पड़ी दुकाने, 35 साल में पहली बार घाटी में दिखा ऐसा नजारा 

विधायक ललिता यादव ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन

दरअसल, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बीच छतरपुर की तीसरी बार विधायक ललिता यादव का जन्मदिन उनके निज निवास पर बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा था। बड़े टेंट लगाए गए थे DJ था, ढोल नगाड़ों थे, और तमाम भाजपा नेता और पुलिस प्रशासन के अधिकारी। 22 अप्रैल की शाम से शुरू हुआ जन्मदिन का जश्न और दर्जनों केक काटने के साथ रात 1:00 बजे तक चलता रहा। विधायक ललिता यादव की जन्मदिन पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में विधायक यादव एक साथ एक दर्जन से ज्यादा केक काटती दिख रहीं है और ललिता यादव को भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता और व्यापारी बधाई देने भी पहुंचे। ताज्जुब की बात तो ये है कि देश पर इतने बड़े संकट के समय पुलिस के कई वर्दीधारी अधिकारी भी विधायक ललिता यादव को बधाइयां देते और उनके जन्मदिन के शानदार कार्यक्रम में हिस्सा लेते दिखाई दिए।

सामने आई कई दर्दनाक तस्वीरें

BJP MLA Lalita Yadav Viral Video:  वहीं कश्मीर के पहलगाम से दर्दनाक तस्वीरें लगातार सामने आती रही जिसमें महिलाएं अपने पति के मरने का दुख व्यक्त करते और अपने बच्चों की जान की भीख मांगते दिख रहीं थी। डर और दहशत इतनी ज्यादा थी कि जब भारतीय सैनिक उनके करीब पहुंचे तो वह उन्हें देखकर कांपने लगी और अपने बच्चों को ना मारने की गुहार लगाने लगी। वहां पर पीड़ित परिवारों को काफी देर बाद यह एहसास हुआ कि. सामने बंदूक लिए फौज की वर्दी में खड़े उनके रक्षक हैं ना की आतंकवादी जो कुछ देर पहले उनके पति और कुल 26 की हत्या कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack Update: लहूलुहान हुआ पहलगाम, हमले में पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए मदरसे की बच्चियों ने की प्रार्थना 

विधायक ने एक साथ काटे एक दर्जन से ज्यादा

छतरपुर में जन्मदिन पर मनाए गए जश्न में

जोर शोर से मनाया गया विधायक ललिता यादव का जन्मदिन

BJP MLA Lalita Yadav Viral Video:  पूरा देश अभी तक सदमे में है और सोशल मीडिया पर दूसरे की वीडियो चल रहे हैं। पहला वीडियो उन महिलाओं का है जो घटना स्थल से अपनी पति का शव बगल में बैठकर मातम मनाती दिख रही है और आने वाली मदद का इंतजार कर दिख रही है तो वहीं कुछ महिलाएं अपने पति के आखिरी पलों में उनका बहता खून रोकने की कोशिश कर रहीं। वही कुछ महिलाएं अपने बच्चों की जान बचाने के लिए अपने पति की मरने के बाद खुद इधर-उधर भागती नजर आ रही है और इधर छतरपुर में विधायक ललिता यादव का जन्मदिन जोर शोर से मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Kashmir Terrorist Attack Update: 'पाकिस्तानी सेना ने भेष बदलकर किया हमला.. ये इजरायल पर हमास जैसा अटैक'.. जानें किसने किया ये चौंकाने वाला दावा

यहां गलत और सही का तो पता नहीं क्योंकि इतनी बड़ी राष्ट्रीय आपदा और आतंकवादी हमले के बाद जब पूरा देश सहमा हुआ था उस समय छतरपुर विधायक ललिता यादव अपना जन्मदिन आपने घर पर मना रही थी और जिले भर के कई लोग वहां पहुंचकर उन्हें बधाई दे रहे थे। उनके साथ केक कटवा रहे थे और ढोल नगाड़ों की धुन पर नाच गाना भी कर रहे थे।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: While the whole country was mourning, BJP MLA was celebrating her birthday, her dancing video went viral

शहर की खबरें

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm