Face To Face Madhya Pradesh: फसाद में बदला जश्न.. साजिश किसकी महू का प्रश्न? शहर में वो कौन लोग हैं, जिन्हें भारत की जीत नहीं आई रास
Face To Face Madhya Pradesh: फसाद में बदला जश्न.. साजिश किसकी महू का प्रश्न? शहर में वो कौन लोग हैं, जिन्हें भारत की जीत नहीं आई रास

Face To Face Madhya Pradesh| Photo Credit: IBC24
- महू में चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के जश्न के बाद निकल रहे जुलूस पर पथराव
- लोगों ने दुकानों और वाहनों को आग के हवाले किया
- पुलिस ने सोशल मीडिया में अफवाहें फैलाने वालों को दी चेतावनी
Face To Face Madhya Pradesh: भोपाल। रविवार की रात को जब पूरा देश क्रिकेट में भारत की जीत के जश्न में डूबा हुआ था तो मध्यप्रदेश का महू शहर सांप्रदायिक फसाद की आग में झुलस रहा था। यहां ऐसा क्या हुआ कि जीत के जश्न के बीच साजिश की चिंगारी बरसने लगी, ऐसा क्या हुआ कि देखते ही देखते एक हिंसक भीड़ सब कुछ तहस-नहस करने पर आमादा हो गई। क्या ये जोश में होश खो देने का मामला है या फिर गहरे षड्यंत्र के सूत्र इसमें छिपे हुए हैं?
Read More : Madhav Tiger Reserve: देश का 58वां टाइगर रिजर्व बना MP का माधव नेशनल पार्क, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बाघिन छोड़कर किया शुभारंभ
दुबई में टीम इंडिया बनी क्रिकेट की चैंपियन और जश्न में डूबा देश, लेकिन इंदौर से महज कुछ किलोमीटर दूर महू की तस्वीरें इसके बिल्कुल उलट है। सड़कों पर पड़े पत्थर, जलती गाड़ियां, तोड़फोड़ करती भीड़, आग में तब्दील दुकानें और लोगों का हुजूम, महू जश्न की तस्वीरें बदलने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। फिर वहीं सरकारी ढर्रा... अतिरिक्त पुलिस को बुलाया गया। क्विट रिएक्शन टीम तैनात की गई, इलाके को सील किया गया। विधायक, डीआईजी और कलेक्टर का दौरा, लेकिन क्या ये सब जनता के दिल में सुलग रही उस आग को खत्म कर पाया जो उनके सीने में है।
Read More : Tiger State MP: जंगल बुक-मोगली से है माधव नेशनल पार्क का कनेक्शन, झांसी-ग्वालियर से इतनी है दूरी, यहां जानें सबकुछ
महू में नफरत भरा ये मॉड्यूल रात को 12.30 बजे तक चलता रहा। दोनों तरफ से शहर के अलग-अलग इलाकों जमकर पथराव किया गया। जाहिर है इन हालात के लिए सवाल सिर्फ पुलिस-प्रशासन पर ही उठते हैं। क्या उनका सूचना तंत्र पूरी तरह फेल था, क्या उन्हें पहले से बाइकसवारों को नहीं रोकना था, क्या पुलिस को तत्काल सख्त कार्रवाई नहीं करना थी? हालात काबू में करने में 2 घंटे का वक्त क्यों लगाय़ क्या पुलिस को लोगों के गुस्से का अहसास नहीं हुआ? अब फिर वहीं होगा, कुछ आरोपियों की पहचान होगी फिर गिरफ्तार तो कुछ को जिलाबदर किया जाएगा
Read More : Madhav Tiger Reserve: प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन से होगी रोजगार में वृद्धि, चंबल और निकटवर्ती क्षेत्र में खुलेंगे विकास के नए द्वार
महू की घटना के बाद भला सियासी दांवपेंच कैसे रुक सकते हैं। कांग्रेस ने जहां पूरी तरह से सरकार को कटघरे में खड़ा किया बीजेपी ने भी जवाब देने में देर नहीं की। ऐसे में जब होली करीब हो और उसी दिन जुमे की नमाज तो पुलिस के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतना जरुरी है, लेकिन पुलिस का रवैया किसी भी तरीके से इस तरह का नहीं दिखाई देता। स्थानीय पुलिस के रुख को लेकर इंदौर से भोपाल तक दबी जबान में नाखुशी भी जाहिर की जा रही है और माना जा रहा है कि इसका असर अगले कुछ दिनों में दिख सकता है ।
https://youtu.be/_zhi4m7hG-Q
Web Title: Face To Face Madhya Pradesh
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm