पटना, 11 नवंबर (भाषा) बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार सुबह नौ बजे तक राज्य में कुल 14.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
निर्वाचन आयोग के मुताबिक, नौ बजे तक गया में सबसे अधिक 15.97 प्रतिशत और मधुबनी में सबसे कम 13.25 प्रतिशत मतदान हुआ। पश्चिम चंपारण, पूर्णिया और किशनगंज समेत कई अन्य जिलों में भी मतदान प्रतिशत 15 से अधिक रहा।
पश्चिम चंपारण में 15.04 प्रतिशत, पूर्णिया में 15.54 प्रतिशत, किशनगंज में 15.81 प्रतिशत, गया में 15.97 प्रतिशत और जमुई में 15.77 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल मतदान प्रतिशत नौ बजे तक 14.55 प्रतिशत रहा।
उल्लेखनीय है कि पहले चरण में सुबह नौ बजे तक कुल 13.13 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस चरण में 122 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है।
भाषा कैलाश सिम्मी
सिम्मी