बिहार के कटिहार में बस पलटने से 25 लोग घायल
बिहार के कटिहार में बस पलटने से 25 लोग घायल
कटिहार (बिहार), 13 जून (भाषा) बिहार के कटिहार जिले में शनिवार तड़के पश्चिम बंगाल जा रही एक बस के पलटने से 25 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि बस एक कार से टकराने से बचने की कोशिश के दौरान पलट गयी।
यह हादसा तड़के करीब तीन बजे जोराबगंज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-13 पर हुआ जब कार चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद उसकी कार पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले की ओर जा रही बस से टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर से बचने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
चिकित्सा अधिकारी विनीत कुमार ने बताया, ‘‘सभी 25 घायलों को कोढ़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इनमें से 10 लोगों की हालत स्थिर पायी गयी, जबकि 15 गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें आगे के उपचार के लिए पूर्णिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) रेफर किया गया है।’’
भाषा गोला शोभना
शोभना

Facebook


