ED Raids TMC MLA Madan Mitra: ममता के MLA के घर छापेमारी, कई ठिकानों पर ED ने मारी रेड, खंगाल रहे दस्तावेज, जानें किस मामले में हो रही जांच

ED Raids TMC MLA Madan Mitra: ममता के MLA के घर छापेमारी, कई ठिकानों पर ED ने मारी रेड, खंगाल रहे दस्तावेज, जानें किस मामले में हो रही जांच

ED Raids TMC MLA Madan Mitra: ममता के MLA के घर छापेमारी, कई ठिकानों पर ED ने मारी रेड, खंगाल रहे दस्तावेज, जानें किस मामले में हो रही जांच

ED Raids TMC MLA Madan Mitra | Photo Credit: AI

Modified Date: June 13, 2026 / 10:02 am IST
Published Date: June 13, 2026 9:26 am IST

कोलकाता: ED Raids TMC MLA Madan Mitra पश्चिम बंगाल में सुबह सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने राजधानी कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक मदन मित्रा के कई ठिकानों पर रेड मारी है। केंद्रीय जांच एजेंसी की टीमों ने कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में लगभग छह से सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। ED की इस कार्रवाई के बाद पश्चिम बंगाल में हड़कंप मच गया है।

ED Raids in West Bengal: ED कोलकाता टीम ने यह कार्रवाई TMC विधायक और पूर्व मंत्री मदन मित्रा पर लगे म्युनिसिपैलिटी भर्ती घोटाले के सिलसिले में हो रही है। अब तक की जांच से पता चला है कि मदन मित्रा ने कामरहाटी म्युनिसिपैलिटी समेत कई नगर पालिकाओं में अलग-अलग पदों पर अयोग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के बदले बिचौलियों के ज़रिए कैश और सोने के रूप में रिश्वत ली थी। मदन मित्रा ऐसी 125 से ज़्यादा गैर-कानूनी नियुक्तियों से जुड़े हैं, जिसमें आगे की जांच जारी है।

मई में टीएमसी नेता सुजीत बोस को किया था गिरफ्तार

आपको बता दें कि इससे पहले ईडी की टीम ने कथित नगरपालिका भर्ती घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में TMC नेता सुजीत बोस को अरेस्ट किया था। ED ने इस मामले में जांच कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर CBI द्वारा दर्ज FIR के आधार पर शुरू की थी।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।