बिहार के जमुई में नक्सली ठिकाने से जिलेटिन की 250 छड़ें बरामद
बिहार के जमुई में नक्सली ठिकाने से जिलेटिन की 250 छड़ें बरामद
जमुई, 12 सितंबर (भाषा) बिहार पुलिस ने जमुई जिले के एक जंगल से अत्यधिक विस्फोटक क्षमता वाली जिलेटिन की 250 छड़ें बरामद की हैं। अधिकारियों को संदेह है कि इन्हें नक्सलियों ने वहां छिपाकर रखा होगा।
बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को गुइया इलाके से औद्योगिक श्रेणी का विस्फोटक बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि बरामद जिलेटिन की छड़ों को बम निरोधक एवं निपटान दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया।
भाषा आशीष दिलीप
दिलीप

Facebook


