Hotel Fire Update News in Patna: आग के गुबार से ढका होटल का तीन मंजिला इमारत, जलकर 6 लोगों की मौत, बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा
Hotel Fire Update News in Patna: आग के गुबार से ढका होटल का तीन मंजिला इमारत, जलकर 6 लोगों की मौत, बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

Patna Accident Big Update
पटना: Hotel Fire Update News in Patna बिहार की राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के समीप एक होटल में बृहस्पतिवार को भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य की हालात गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक (पटना सेंट्रल) चंद्र प्रकाश ने बताया कि अब तक छह लोगों की मौत हुई है जिनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया दो अन्य व्यक्तियों की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि बाकी घायल खतरे से बाहर हैं।
Hotel Fire Update News in Patna प्रकाशा ने बताया कि मृतकों की पहचान करने के बाद उनके परिजनों को सूचित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच के लिए विशेष टीम बुलायी गयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित उक्त बहुमंजिला इमारत से अग्निशमन कर्मियों द्वारा 20 से अधिक लोगों को बचाया गया है।
उन्होंने कहा कि अग्निशमन दस्ते द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई और आग पर काबू पा लिया गया है। हादसा स्थल पर अग्निशमन दस्ते का नेतृत्व कर रहे उपमहानिरीक्षक मृत्युंजय कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों ने रसोई गैस सिलेंडर से आग लगने की बात बताई है पर उपमहानिरीक्षक ने कहा, 'आग कैसे लगी, इस बारे में तत्काल पता नहीं लग पाया है। जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारण की जानकारी मिल सकेगी।'
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Hotel Fire Update News in Patna
बिहार
और भी पढ़ें ›बिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे
01 Oct 2026 | 12:28 pmगया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया
01 Oct 2026 | 12:16 pmबिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की
01 Oct 2026 | 12:03 amबिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त
30 Sept 2026 | 9:25 pmविधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवारों के समर्थन की प्रशांत किशोर ने की अपील
30 Sept 2026 | 8:14 pmबिहार हरित हाइड्रोजन नीति के प्रारूप को मंजूरी, 16 हजार करोड़ रुपये के निवेश की संभावना
30 Sept 2026 | 7:49 pmगंडक नदी ने बिहार में चार स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर का रिकॉर्ड तोड़ा
30 Sept 2026 | 6:43 pmबिहार : सरकारी विद्यालय की सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत, तीन बच्चे घायल
30 Sept 2026 | 1:07 pm