BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

सीरिया में यात्री बस पर गोलीबारी, सात लोगों की मौत

सीरिया में यात्री बस पर गोलीबारी, सात लोगों की मौत

सीरिया में यात्री बस पर गोलीबारी, सात लोगों की मौत
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 12:27 pmModified: 01 Oct 2026 | 12:27 pm

दमिश्क, एक अक्टूबर (एपी) उत्तर-पश्चिमी सीरिया में बुधवार देर रात एक छोटी यात्री बस पर हमलावरों की गोलीबारी में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ के अनुसार, पश्चिमी सीरिया के होम्स प्रांत में मसयाफ पुल के पास बुधवार देर रात बस पर गोलीबारी की गई।

हमले का मकसद तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है और किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। सीरियाई अधिकारियों ने किसी व्यक्ति या संगठन को हमले का संदिग्ध नहीं बताया है।

अधिकारियों ने बताया कि मारे गए और घायल हुए लोग एक कंपनी के कर्मचारी थे, जो काम खत्म करने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

हमले के बाद बचावकर्मियों ने घायलों और मृतकों को होम्स शहर के आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। बस के अंदर खून के निशान और टूटे हुए शीशे दिखाई दे रहे थे।

होम्स में आंतरिक सुरक्षा बलों के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल बासेम मोहम्मद शाबान ने ‘सना’ से कहा, ‘‘हम इस कायरतापूर्ण हमले को होम्स की सुरक्षा को कमजोर करने और पूरे प्रांत में विभिन्न उपायों के जरिए मजबूत की गई सुरक्षा व्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश के तौर पर देखते हैं।’’

सीरियाई अधिकारी 13 साल से अधिक समय तक चले युद्ध और 2024 के अंत में असद वंश के शासन के पतन के बाद देश में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने कई योजनाबद्ध हमलों और सशस्त्र समूहों की गतिविधियों को विफल किया है। इसके बावजूद राजधानी दमिश्क और देश के अन्य हिस्सों में घातक गोलीबारी तथा विस्फोट की घटनाएं होती रही हैं।

एपी मनीषा वैभव

वैभव

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: सीरिया में यात्री बस पर गोलीबारी, सात लोगों की मौत

People also search for:AttackbusSyriaSyria bus attack

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
फ्लाईदुबई विमान में हमले के बाद हमलावर सह-पायलट की पहचान और मकसद का अब भी पता नहीं

फ्लाईदुबई विमान में हमले के बाद हमलावर सह-पायलट की पहचान और मकसद का अब भी पता नहीं

01 Oct 2026 | 2:32 pm
फ्लाईदुबई के कॉकपिट में हमले में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हालत स्थिर

फ्लाईदुबई के कॉकपिट में हमले में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हालत स्थिर

01 Oct 2026 | 2:20 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 1:45 pm
रिहाना के घर पर गोलीबारी की आरोपी महिला पर हत्या के प्रयास समेत 14 आरोप दर्ज

रिहाना के घर पर गोलीबारी की आरोपी महिला पर हत्या के प्रयास समेत 14 आरोप दर्ज

01 Oct 2026 | 12:37 pm
अफगानिस्तान में हवाई हमलों में 22 आतंकवादी मारे गए : पाकिस्तान

अफगानिस्तान में हवाई हमलों में 22 आतंकवादी मारे गए : पाकिस्तान

01 Oct 2026 | 12:31 pm
पाकिस्तान के लाहौर में ऐतिहासिक नेहरू पार्क के जीर्णोद्धार का काम शुरू

पाकिस्तान के लाहौर में ऐतिहासिक नेहरू पार्क के जीर्णोद्धार का काम शुरू

01 Oct 2026 | 12:14 pm
हेगसेथ ने अपने संबोधन में नए ड्रोन कमांड, जनरल की संख्या में 20 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की

हेगसेथ ने अपने संबोधन में नए ड्रोन कमांड, जनरल की संख्या में 20 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की

01 Oct 2026 | 11:18 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

01 Oct 2026 | 11:06 am