बिहार चुनाव में राजद के खराब प्रदर्शन की शनिवार को समीक्षा करेंगे: अब्दुल बारी सिद्दीकी

बिहार चुनाव में राजद के खराब प्रदर्शन की शनिवार को समीक्षा करेंगे: अब्दुल बारी सिद्दीकी

बिहार चुनाव में राजद के खराब प्रदर्शन की शनिवार को समीक्षा करेंगे: अब्दुल बारी सिद्दीकी
Modified Date: November 14, 2025 / 09:00 pm IST
Published Date: November 14, 2025 9:00 pm IST

पटना, 14 नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी शनिवार को बैठक कर बिहार विधानसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन की विस्तार से समीक्षा करेगी।

शुक्रवार को विधानसभा चुनाव की मतगणना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत और राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने यह बात कही है।

सिद्दीकी ने पत्रकारों से कहा, “हम कल बैठक कर नतीजों का विश्लेषण करेंगे। क्या गलत हुआ, हमारी कमियां क्या रहीं। जो भी कहना होगा, हम कल कहेंगे।”

भाषा कैलाश जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में