Bihar IAS Transfer: बदले गए कई जिलों के DDC, SDO और नगर आयुक्त, ट्रेनिंग के बाद इन 12 अधिकारियों को मिली पोस्टिंग, एक साथ इतने अफसर इधर से उधर
बदले गए कई जिलों के DDC, SDO और नगर आयुक्त, ट्रेनिंग के बाद इन 12 अधिकारियों को मिली पोस्टिंग, DDC and SDO Changed in Bihar
DDC and SDO Changed in Bihar. Image Source- IBC24
पटनाः DDC and SDO Changed in Bihar बिहार सरकार ने अपने प्रशासनिक महकमें एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने एक साथ 23 IAS अफसरों को इधर से उधर किया है।इनमें 2022 और 2023 बैच के अधिकारियों के साथ 2024 बैच के ट्रेनी IAS अधिकारी भी शामिल हैं। खास बात यह है कि 2024 बैच के IAS अफसरों को फील्ड में उतारा गया है। इस संबंध में कार्मिक मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है।
DDC and SDO Changed in Bihar जारी आदेश के मुताबिक कई अनुमंडल पदाधिकारियों को हटाकर जिला परिषदों में उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (DDC-cum-CEO) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कुछ अधिकारियों को नगर निगमों में नगर आयुक्त और विभिन्न विभागों में निदेशक एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती मिली है।
सीवान के पूर्व DM विवेक रंजन मैत्रेय वेटिंग फॉर पोस्टिंग
सीवान के पूर्व जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय को नई पोस्टिंग नहीं दी गई है। उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में वेटिंग फॉर पोस्टिंग रखा गया है। 25 जुलाई को सीवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान AK-47 से गोली चलने की घटना के बाद 17 अगस्त को उन्हें जिलाधिकारी पद से हटा दिया गया था।
श्रेया श्री समेत कई अधिकारियों को DDC की जिम्मेदारी
2023 बैच की IAS श्रेया श्री को खगड़िया जिला परिषद का DDC बनाया गया है। वह सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने के बाद पोस्टिंग का इंतजार कर रही थीं। वहीं अनिरुद्ध पाण्डेय को दानापुर, पटना के SDO पद से हटाकर नगर आयुक्त, पूर्णिया नगर निगम बनाया गया है। तुषार कुमार को पूर्णिया SDO से हटाकर DDC-cum-CEO, जिला परिषद मधुबनी की जिम्मेदारी दी गई है। प्रद्युम्न सिंह यादव को कटिहार SDO से स्थानांतरित कर निदेशक, खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय बनाया गया है। आकांक्षा आनंद को मुजफ्फरपुर पश्चिम SDO से हटाकर DDC-cum-CEO, जिला परिषद सासाराम, रोहतास बनाया गया है।




इन्हें भी पढ़ें:-
- ACB Arrested Sub Inspector Bribe Case: सब इन्स्पेक्टर और आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार.. रिश्वत में ले रहे थे बड़ी रकम, एंटी करप्शन ने पहले ही बिछा दिया था जाल
- iPhone 18 Pro Launch Date: Apple दे सकता है बड़ा सरप्राइज! iPhone 18 Pro की लॉन्च से पहले लीक हुई तारीख, नए डिजाइन और कैमरा फीचर्स ने बढ़ाई बेचैनी
- Vijay Sharma vs Bhupesh Baghel: ‘भूपेश जहां बोलें, बैठने को तैयार हूं’…पीएम आवास पर सियासत तेज, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री को दी खुली चुनौती, भाजपा सरकार के गिनाए आकड़ें

Facebook


