सुधा मूर्ति ने बिहार की बराबर गुफाओं का दौरा किया, विश्व धरोहर का दर्जा दिए जाने का समर्थन किया

सुधा मूर्ति ने बिहार की बराबर गुफाओं का दौरा किया, विश्व धरोहर का दर्जा दिए जाने का समर्थन किया

सुधा मूर्ति ने बिहार की बराबर गुफाओं का दौरा किया, विश्व धरोहर का दर्जा दिए जाने का समर्थन किया
Modified Date: August 23, 2026 / 06:30 pm IST
Published Date: August 23, 2026 6:30 pm IST

जहानाबाद, 23 अगस्त (भाषा) समाजसेवी सुधा मूर्ति ने रविवार को बिहार के जहानाबाद जिले में स्थित प्राचीन ‘बराबर गुफाओं’ का दौरा किया और उन्हें यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की वकालत की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जानी-मानी लेखिका और राज्यसभा सदस्य मूर्ति शनिवार को पटना के जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचीं।

मूर्ति ने पटना पहुंचने पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं दो दशकों से अधिक समय बाद पटना आई हूं और यहां समय के साथ हुई तरक्की देखकर मुझे खुशी हो रही है।’’

जहानाबाद जिला प्रशासन द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक मूर्ति ने चट्टानों को काटकर बनाई गई गुफाओं की निर्माण तकनीकों, कलात्मक उत्कृष्टता और ऐतिहासिक महत्व की सराहना की।

बयान में कहा गया है कि राज्यसभा सदस्य ने विशेष तौर पर गुफा की दीवारों पर शीशे जैसी चमक और गुफाओं के अंदर खास आवाज और गूंजने वाले असर की तारीफ की। उन्होंने इन्हें प्राचीन भारत की बेहतरीन इंजीनियरिंग, वैज्ञानिक सोच और कारीगरी का उदाहरण बताया।

बयान के मुताबिक मूर्ति ने ‘बराबर गुफाओं’ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की भी अपील की और कहा कि इससे इस प्राचीन स्थल को वैश्विक स्तर पर और अधिक पहचान दिलाने में मदद मिलेगी।

भाषा धीरज नरेश

नरेश


लेखक के बारे में