एसडीजी हासिल करने के लिए सटीक, विश्वसनीय और समयबद्ध आंकड़े आवश्यक: यादव

एसडीजी हासिल करने के लिए सटीक, विश्वसनीय और समयबद्ध आंकड़े आवश्यक: यादव

एसडीजी हासिल करने के लिए सटीक, विश्वसनीय और समयबद्ध आंकड़े आवश्यक: यादव
Modified Date: March 18, 2026 / 10:49 pm IST
Published Date: March 18, 2026 10:49 pm IST

पटना, 18 मार्च (भाषा) बिहार के योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बुधवार को कहा कि सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) हासिल करने के लिए सटीक, विश्वसनीय एवं समयबद्ध आंकड़े अत्यंत आवश्यक होते हैं।

उन्होंने ‘सतत विकास लक्ष्यों के निगरानी तंत्र, पर्यावरणीय लेखांकन एवं लैंगिक सांख्यिकी’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में यह बात कही।

यादव ने कहा कि यह कार्यशाला शासन में आंकड़ों के महत्व को समझने तथा नीति-निर्माण को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यशाला का आयोजन पटना में केंद्र सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय और राज्य सरकार के योजना एवं विकास विभाग के सहयोग से किया गया।

बिहार में पहली बार इस प्रकार की कार्यशाला आयोजित की गई है, जिसमें देश के लगभग 20 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

भाषा कैलाश जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में