ATM Video Viral: इस ATM के अंदर हो रहा था ऐसा काम, अंदर का नजारा देख दंग रह गए लोग, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ATM Video Viral: इस ATM के अंदर हो रहा था ऐसा काम, अंदर का नजारा देख दंग रह गए लोग, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ATM Video Viral | Photo Credit: AI
- एटीएम बूथ के अंदर नाई की दुकान
- बैंक ने मशीन हटाई, लेकिन बोर्ड और सेटअप वहीं रह गया
- किराये पर देकर जगह को हेयर कटिंग सैलून में बदल दिया गया
पटना: ATM Video Viral आज के समय में ATM लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। पैसे निकालने हों, बैलेंस चेक करना हो या फिर छोटे-मोटे बैंकिंग काम, लोग सीधे ATM पहुंच जाते हैं। ATM का नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले वही मशीन आती है, जहां लोग लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी एटीएम में सेलून देखा है। जी हां बिहार की राजधानी में एक ऐसा एटीएम हैं, जहां लोग पैसा निकालने नहीं बल्कि बाल कटवाने और दाढ़ी बनवाने पहुंच रहे हैं। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (SBI ATM Video Viral)
SBI लिखा ATM बूथ
ATM Video Viral मिली जानकारी के अनुसार, वायरल हो रहा ये वीडियो दानापुर इलाके का बताया जा रहा है, जहां एक एसबीआई का एटीएम है, जहां ATM बूथ के बाहर बड़े अक्षरों में SBI का ATM का बोर्ड लगा हुआ है। बाहर से देखने पर किसी को भी यही लगेगा कि अंदर बैंक का ATM संचालित हो रहा होगा, लेकिन जैसे ही लोग अंदर प्रवेश करते हैं तो उसे ATM मशीन नहीं बल्कि कुर्सी, शीशा, हेयर कटिंग मशीन, कैंची और शेविंग का सामान दिखाई देता है। अंदर एक नाई ग्राहकों के बाल काटते और दाढ़ी बनाते नजर आता है।
ATM को बंद कर दिया गया
बताया जा रहा है कि यहां पहले एसबीआई का ATM संचालित होता था। लेकिन लेकिन किसी कारणवश बैंक ने इस ATM को बंद कर दिया और मशीन को वहां से हटा लिया। हालांकि ATM का बोर्ड, केबिन और पूरा सेटअप जस का तस छोड़ दिया गया। बाद में इस जगह को किराये पर दे दिया गया।
यह कमाल बिहार में ही हो सकता है… पटना के दानापुर में ATM में सैलून चल रहा है…बाहर SBI का बोर्ड लगा है पर अंदर बस पैसे निकालने की मशीन नहीं है.. दरअसल बैंक का कहना है हमने अब इस जगह को किराए पर दे दिया है…. pic.twitter.com/UpDOCqinIy
— Dinesh Dangi (@dineshdangi84) May 11, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- CM Suvendu Adhikari Latest Order: निगम, मंडल और आयोग के सदस्यों की सदस्यता ख़त्म करने का आदेश जारी.. इस राज्य की सरकार ने उठाया बड़ा कदम, देखें आर्डर
- CM Sai Himanta Biswa Oath Ceremony: बंगाल से वापसी अब असम के लिए रवाना होंगे CM साय, कहा-दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे हिमंता बिस्वा सरमा’.. जानें कौन-कौन होंगे शपथ में शामिल
- CM Suvendu Adhikari Death Threat: सीएम सुवेंदु अधिकारी को जान से मारने की धमकी, इस देश से जारी किया गया वीडियो

Facebook


