Baghi Kumar Verma Passes Away: पूर्व मंत्री का निधन, 77 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, काफी समय से चल रहे थे बीमार

Baghi Kumar Verma Passes Away: पूर्व मंत्री का निधन, 77 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, काफी समय से चल रहे थे बीमार

Baghi Kumar Verma Passes Away: पूर्व मंत्री का निधन, 77 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, काफी समय से चल रहे थे बीमार

Baghi Kumar Verma Passes Away | Photo Credit: IBC24 Customize

Modified Date: May 12, 2026 / 11:08 am IST
Published Date: May 12, 2026 11:07 am IST
HIGHLIGHTS
  • बागी कुमार वर्मा का निधन
  • 77 वर्ष की आयु में दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली
  • तीन बार रहे विधायक

पटना: Baghi Kumar Verma Passes Away बिहार की राजनीतिक गलियारों से एक शोक की खबर सामने आ रही है, यहां पूर्व मंत्री और राजद के व​रिष्ठ नेता बागी कुमार वर्मा का निधन (Baghi Kumar Verma Death) हो गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली स्थित एम्स में इलाज के दौरान उन्‍होंने 77 वर्ष की आयु में अंत‍िम सांस ली। जिसके बाद आज मंगलवार को पटना में उनका दाह संस्कार किया जाएगा।

काफी समय से बीमार थे वर्मा

BIHAR NEWS बताया जा रहा है कि बागी कुमार पिछले लंबे समय से बीमार थे। जिसके चलते उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ महीनों से उनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा था। इलाज के दौरान उनका सोमवार को निधन हो गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्रनाथ वर्मा के बेटे थे बागी

वह जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड के झमनबिगहा गांव के निवासी पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी नेता उपेंद्र नाथ वर्मा के मंझले बेटे थे। वह तीन बार विधायक रहे थे। मखदुमपुर सीट से दो और अरवल जिले की कुर्था सीट से एक बार विधायक निर्वाचित हुए थे और लालू सरकार में मंत्री भी रहे थे। 2014 में उन्होंने तत्मकालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में जदयू के टिकट पर औरंगाबाद सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन सफलता नहीं मिली।

नीतीश कुमार ने जताया शोक

पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि ‘बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा जी का निधन दुःखद। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति दें।’

सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख

उनके निधन पर मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी शोक जताया है। एक्‍स पर उन्‍होंने पूर्व मंत्री की तस्‍वीर साझा करते हुए लिखा, उनके देहावसान से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।