Ban on Obscene Songs: अश्लील गाने बजाने वाले की खैर नहीं, नियम तोड़ा तो होगा जेल, गृह मंत्री पुलिस को दिए ये निर्देश

Ban on Obscene Songs: अश्लील गाने बजाने वाले की खैर नहीं, नियम तोड़ा तो होगा जेल, गृह मंत्री पुलिस को दिए ये निर्देश

Ban on Obscene Songs: अश्लील गाने बजाने वाले की खैर नहीं, नियम तोड़ा तो होगा जेल, गृह मंत्री पुलिस को दिए ये निर्देश

Ban on Obscene Songs | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 4, 2026 / 11:22 pm IST
Published Date: February 4, 2026 11:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बिहार सरकार ने सार्वजनिक आयोजनों में अश्लील गानों पर रोक लगाई
  • आदेश का उल्लंघन करने वालों पर FIR दर्ज कर जेल भेजा जाएगा
  • पुलिस अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने और सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया

पटना: Bihar News कई बार देखा जाता है कि शादियों, जुलूसों और अन्य आयोजनों में डीजे और लाउडस्पीकर पर अश्लील गाने बजाए जाते हैं। अब इस पर सरकार ने सख्ती दिखाते हुए अश्लील गानों के प्रसारण पर रोक लगा दी है। दरअसल, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट ने अश्लील गाना बजाने पर FIR दर्ज करने का निर्देश दिए हैं। यह आदेश नहीं मानने वाले व्यक्ति को सीधे जेल भेजा जाएगा।

इस वजह से से लिया गया फैसला

Ban on Obscene Songs दरअसल, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट का उद्देश्य है कि सार्वजनिक तौर पर बजने वाले अश्लील गानों से समाज व बच्चों को बुरा प्रभाव पड़ता है। इन अश्लील गाने से न केवल महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में फूहड़ता को भी बढ़ावा मिलता हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों पर इन गानों का नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, जिससे उनके मानसिकता पर गलत असर पड़ रहा है। इसके अलावा महिला के सुरक्षा के लिए भी अश्लील गानों पर लोग लगाना अनिवार्य हो गया है।

पुलिस अधिकारियों को दिए ये निर्देश

सम्राट चौधरी ने फैसला लेते हुए सभी जिले के पुलिस अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस को सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।