Bihar Police Viral Video: सांड और पुलिस के बीच ‘भागमभाग’.. CM के हेलीपेड में सामने आया गजब का नजारा, देखें कानून के रखवालों ने कैसे बचाई अपनी जान

Ads

Bihar Helipad Police Viral Video: बेगूसराय में सांड ने पुलिस को दौड़ाया, CM हेलीपेड पर अफरातफरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

  •  
  • Publish Date - March 14, 2026 / 01:53 PM IST,
    Updated On - March 14, 2026 / 01:53 PM IST

Bihar Helipad Police Viral Video || Image- Sachin Gupta Twitter

HIGHLIGHTS
  • बेगूसराय हेलीपेड में सांड का आतंक
  • पुलिस जवानों ने भागकर बचाई जान
  • वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया प्रतिक्रियाएँ

Bihar Helipad Police Viral Video: बेगूसराय: बिहार और उत्तर प्रदेश में आवारा सांडों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर प्रदेश में ही अब तक दर्जन भर से ज्यादा लोगों की मौत इन सांडों के हमले से हो चुकी है, जबकि सैकड़ों घायल हो चुके हैं। आलम यह है कि ये सांड कभी भी, कहीं भी आ धमकते हैं और फिर मौके पर अफरातफरी का माहौल बन जाता है।

सीएम के आगमन से पहले सांड का बवाल

ताजा मामला बिहार का है। दरअसल, शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार का बेगूसराय का दौरा था। उनके आगमन के लिए शहर के भीतर ही हेलीपेड बनाया गया था। हेलीपेड के आसपास बड़े पैमाने पर बिहार पुलिस के अधिकारी और जवान मौजूद थे। सब कुछ ठीक-ठाक और योजना के मुताबिक चल रहा था, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

पुलिस जवानों ने भागकर बचाई जान

Bihar Helipad Police Viral Video: दरअसल, हेलीपेड में एक सांड ने एंट्री ले ली। पुलिस वालों ने जब उसे हड़काकर हेलीपेड से बाहर करने की कोशिश की तो उसने उल्टे उन पुलिसवालों को ही दौड़ाना शुरू कर दिया। बाकी जवानों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचा ली, लेकिन सांड एक जवान के पीछे ही पड़ गया और उसका दूर तक पीछा किया। सांड और पुलिस के जवानों के बीच की भागमभाग का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आप भी देखें ये वीडियो।

इन्हें भी पढ़ें:-

अमेरिकी हमले में मारे गए 84 ईरानी नाविकों के शव श्रीलंका ने स्वदेश वापस भेजे

समुद्र में जीपीएस की गड़बड़ी से युद्ध से जहाजों की सुरक्षा पर संकट उत्पन्न हो जाता है

ठाणे में 2.5 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एसटी जांच समिति अधिकारी गिरफ्तार

यह भी देखें:-

उप्र में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 1483 स्थानों पर निरीक्षण व छापेमारी

अमेरिका में वीजा धोखाधड़ी के मामले में 11 भारतीय नागरिकों पर आरोप लगाए गए

बगदाद में अमेरिकी दूतावास परिसर में हेलीपैड पर मिसाइल से हमला हुआ: इराकी सुरक्षा अधिकारी

Q1. वायरल वीडियो में क्या हुआ था?

सांड ने हेलीपेड में पुलिस जवानों को दौड़ाया, अफरातफरी मच गई।

Q2. यह घटना कहाँ हुई थी?

बेगूसराय में CM नीतीश कुमार के हेलीपेड पर।

Q3. सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया कैसी रही?

यूजर्स ने मजेदार और हैरान होने वाली प्रतिक्रियाएँ दीं।