Reported By: Vivek Pataiya
,Mohan Cabinet ke Faisle Today | Photo Credit: AI
भोपाल: Mohan Cabinet ke Faisle Today सीएम मोहन यादव ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। बैठक में सीएम मोहन यादव और मंत्रियों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसके बाद प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई। (Mohan Cabinet Decisions) बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने फैसलों की जानकारी दी है।
मध्यप्रदेश में दीप प्रज्वलन को लेकर भी बड़ा दावा किया गया है। प्रदेश में करीब 3.85 करोड़ दीप प्रज्वलित किए गए। सरकार की ओर से इसे देश में सबसे अधिक दीप प्रज्वलन का दावा बताया गया है।
वहीं सुगम परिवहन योजना के तहत 25 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल होंगे। योजना के तहत 350 से ज्यादा बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी।
त्योहार के चलते इस सप्ताह का जनविश्वास अभियान 26 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में इंदौर से जबलपुर के बीच 4 बड़े कॉरिडोर बनाने की जानकारी भी सामने आई है। इन कॉरिडोर के निर्माण से करीब 2 लाख रोजगार के अवसर उपलब्ध होने का दावा किया गया है।
वहीं मोहन सरकार 2030-31 तक करीब 15 हजार बस चलाने की योजना बनाई है। बस ऑपरेटर के सहयोग से योजना चलाई जाएगी। पूरी मॉनिटरिंग सरकार की रहेगी
हर विधानसभा में स्पॉट्स कॉप्लेक्स बनेंगे। इसके लिए 960 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। जहां 10 एकड़ जमीन वहां इंडोर-आउटडोर 7 करोड़ से बनेंगे। स्पोटर्स कोच से लेकर सारी व्यवस्थाएं रहेंगी। अभी 140 विधानसभा में नहीं हैं। इस स्तर के स्पॉट्स कॉप्लेक्स सभी स्थान पर एयर स्ट्रिप भी होंगी। 2037 की मांग को देखते हुए 2800 मेगावाट थर्मल पॉवर जनरेट करने का फैसला लिया गया।
इसके अलावा बैठक में जल संसाधन विभाग सहित अन्य विभागों की 9061 करोड़ की योजनाओं को सतत जारी रखने की अनुमति मिली है। 1 नम्बर को स्थापना दिवस कृषि पर केंद्रित रहेगा। सिंगरौली और रतलाम को एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा।