India vs Japan T20I Live Score: सिर्फ 32 रन बनाकर जीती टीम इंडिया, आखिर ओवर में 8 रन नहीं बना सकी जापान, ये गेंदबाज रहे जीत के हीरो

Ads

India vs Japan T20I Live Score: सिर्फ 32 रन बनाकर जीती टीम इंडिया, आखिर ओवर में 8 रन नहीं बना सकी जापान, ये गेंदबाज रहे जीत के हीरो

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 02:03 PM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 02:17 PM IST

India vs Japan T20I Live Score

HIGHLIGHTS
  • भारत ने जापान को 2 रन से हराया
  • 5 ओवर के मैच में भारत ने बनाए 32 रन
  • जापान 30 रन ही बना सका

India vs Japan T20I Live Score: क्रिकेट की दुनिया में आज पहली बार टीम इंडिया और जापान के बीच मैच खेला गया। सानो स्टेडियम में खेले गए बारिश से बाधित रोमांचक टी20 मुकाबले में भारत ने जापान को 2 रन से हरा दिया। जापान के स्पिनरों ने पर्याप्त टर्न हासिल करते हुए स्टार बल्लेबाजों से सजी भारतीय टीम को निर्धारित पांच ओवर में चार विकेट पर 32 रन ही बनाने दिए। इसके जवाब में जापान की टीम तीन विकेट पर 30 रन ही बना पाई।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। अभिषेक शर्मा पहले ही ओवर की आख‍िरी गेंद पर आउट हुए। इसके बाद संजू सैमसन भी अगले ओवर की दूसरी गेंद पर चलते बने। वह महज नौ रन ही बना पाए। इशान किशन भी तीन रन बनाकर आउट हो गए। 14 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद कप्तान अय्यर ने पारी संभालने हुए 12 गेंदों में 16 रन बनाकर स्कोर को 32 तक पुंचाया। चार्ली हारा-हिंजे ने दो ओवर में 17 रन पर दो विकेट लिए. जबकि इब्राहिम ताकाहाशी और बेंजामिन इटो-डेविस को एक-एक सफलता मिली।

आखिरी ओवर में थी 8 रनों की जरूरत

India vs Japan T20I Live Score 32 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान के भी सात रन के भीतर दो विकेट गिरा गए थे। मगर इसके बाद कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग ने 12 रन बनाकर टीम की मुकाबले में वापसी कराई। आखिरी ओवर में जापान को 8 रनों की जरूरत थी लेकिन ये टीम 5 ही रन बना सकी। अक्षर ने 2 ओवर में सिर्फ 6 रन खर्च किए। सुंदर ने 2 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट झटके वहीं रवि बिश्नोई ने एक ओवर में 10 रन दिए।

भारत की प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।

जापान की प्लेइंग 11
लैकलन यामामोटो-लेक, रेओ सकुरानो-थॉमस, केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इटो-डेविस, वातारू मियाउची, अलेक्जेंडर शिराई-पैटमोर (विकेट कीपर), चार्ली हारा-हिंजे, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, माकोतो तानियामा, शोमा सुगाया-स्लेटर।

ये भी पढ़ें

भारत और जापान के बीच T20I मैच का नतीजा क्या रहा?

बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारत ने जापान को 2 रन से हराया।

भारत ने जापान को कितने रन का लक्ष्य दिया था?

भारत ने निर्धारित 5 ओवर में 4 विकेट पर 32 रन बनाए, इसलिए जापान को जीत के लिए 33 रन चाहिए थे।

जापान की टीम कितने रन बना सकी?

जापान ने 5 ओवर में 3 विकेट पर 30 रन बनाए।

भारत की ओर से किसने शानदार गेंदबाजी की?

वॉशिंगटन सुंदर ने 2 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 2 ओवर में सिर्फ 6 रन दिए।

भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?

कप्तान श्रेयस अय्यर ने 12 गेंदों में 16 रन बनाकर टीम को 32 रन तक पहुंचाया।