UP Political News | Photo Credit: IBC24
गोंडा: UP Political News उत्तर प्रदेश को चार अलग-अलग राज्यों में विभाजित करने के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बयान पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान देते हुए हमला बोला है। मीडिया से बातचीत करते हुए बृजभूषण शरण ने राजभर के बयान को ‘चुनावी जुमला’ और बिना सोचे-समझे दिया गया बयान बताया। उन्होंने कहा कि यूपी को बांटने से उसकी राजनीतिक ताकत कमजोर होगी।
UP Political News दरअसल, हालही में सुभासपा प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया था कि राज्य को जल्द ही चार हिस्सों में बांटा जाएगा, और पूर्वांचल क्षेत्र को “राजभर मुख्यमंत्री” मिलेगा। राजभर ने तर्क दिया था कि बेहतर विकास के लिए उत्तर प्रदेश को पूर्वांचल, पश्चिमांचल, बुंदेलखंड और अवध प्रदेश के रूप में चार हिस्सों में बांट दिया जाना चाहिए।
राजभर के इस बयान पर पलटवार करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा: “यह सिर्फ एक चुनावी जुमला और लोगों को गुमराह करने वाला बयान है। जिस सज्जन ने यह बात कही है, उन्हें समझना चाहिए कि देश की राजनीति में उत्तर प्रदेश का जो दबदबा है, वह उसकी 80 लोकसभा सीटों की वजह से ही है। देश का प्रधानमंत्री बनने का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर ही गुजरता है।”
उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश की असली पहचान और ताकत उसकी एकजुटता और 80 सीटें हैं। राजभर को शायद केवल पूर्वांचल का ख्याल है, वे पूरे प्रदेश की राजनीतिक साख को भूल रहे हैं।
पूर्व सांसद ने स्पष्ट किया कि यूपी के विभाजन की न तो केंद्र सरकार की कोई मंशा है और न ही राज्य सरकार की ऐसी कोई योजना। राजभर के इस बयान के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और विभिन्न दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
गोंडा: उत्तर प्रदेश को चार अलग-अलग राज्यों में विभाजित करने के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बयान पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जोरदार हमला बोला है। गोंडा में मीडिया से बातचीत करते हुए बृजभूषण ने इसे महज एक “चुनावी जुमला” करार दिया और कहा कि यूपी को बांटने से उसकी… pic.twitter.com/5ufcnpq77E
— Arun (आज़ाद) Chahal 🇮🇳 (@ArunAzadchahal) September 22, 2026