भागलपुर: बिल्डर का शव उसके कार्यालय से बरामद

Ads

भागलपुर: बिल्डर का शव उसके कार्यालय से बरामद

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 01:24 PM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 01:24 PM IST

भागलपुर, तीन जुलाई (भाषा) बिहार के भागलपुर जिले में एक बिल्डर अपने कार्यालय के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भागलपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, बृहस्पतिवार को तिलकामांझी पुलिस थाना इलाके में एक व्यक्ति का शव उसके कार्यालय परिसर से बरामद किया गया, जिस पर चोट के निशान थे।

यह घटना तब सामने आई जब एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति बुधवार रात से कार्यालय से घर नहीं लौटे हैं।

इसके बाद की तलाश के दौरान, पुलिस ने व्यक्ति का शव उसके कार्यालय परिसर के अंदर से बरामद किया। पुलिस के बयान के अनुसार, शव पर चोट के निशान हैं जिससे पता चलता है कि उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तथा फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

बयान के अनुसार, एसएसपी के निर्देश पर मामले की जांच के लिए पुलिस की पांच विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

भाषा कैलाश वैभव शोभना

शोभना