Mandsaur Smugglers Arrested News: इस खतरनाक चीज को लेकर सफर कर रहे थे 5 युवक, बैग की जांच तो पुलिस भी रह गई सन्न, जानें क्या है पूरा मामला

Ads

Mandsaur Smugglers Arrested News: मंदसौर पुलिस ने घेराबंदी कर पंजाब और हरियाणा के पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

  • Reported By: Shubham Malviya

    ,
  •  
  • Publish Date - August 22, 2026 / 06:17 PM IST,
    Updated On - August 22, 2026 / 06:19 PM IST

Mandsaur Smugglers Arrested News/Image Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • मंदसौर पुलिस ने पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
  • पंजाब और हरियाणा के रहने वाले हैं सभी तस्कर।
  • आरोपियों के कब्जे से पांच पिठ्ठू बैग में रखा 67 किलो डोडाचूरा जब्त किया गया है।

Mandsaur Smugglers Arrested News: मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ वायडी नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महू-नीमच फोरलेन पर पुलिस ने घेराबंदी कर पंजाब और हरियाणा के पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पांच पिठ्ठू बैग में रखा 67 किलो 380 ग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।

तस्करों तक कैसे पहुंची पुलिस

दरअसल, रात्रि कांबिंग गश्त और पेट्रोलिंग के दौरान वायडी नगर पुलिस की टीम महू-नीमच फोरलेन पर तैनात थी। (Mandsaur Smugglers Arrested News) इसी दौरान पुलिस को देखकर आरोपियों ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को दबोच लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी पंजाब और हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच पिठ्ठू बैग बरामद किए, जिनमें कुल 67 किलो 380 ग्राम अवैध डोडाचूरा मिला। इसके साथ ही चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस कर रही आरोपियों से पूछताछ

Mandsaur Smugglers Arrested News: पुलिस के मुताबिक डोडाचूरा मनासा क्षेत्र से पंजाब और हरियाणा ले जाया जा रहा था। हालांकि आरोपी इसे कहां से लेकर आए थे और आगे किसे सप्लाई करने वाले थे, इसे लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले में वायडी नगर थाने में अपराध क्रमांक 363/26, धारा 8/15 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-