UP Sarahnpur News: घर से दूर इस हाल में मिला 12वीं का छात्र, देखकर पुलिस के भी उड़ गए होश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Ads

UP Sarahnpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के एक गांव में 12वीं कक्षा के एक छात्र का शव पेड़ से लटका मिला।

  •  
  • Publish Date - August 22, 2026 / 05:40 PM IST,
    Updated On - August 22, 2026 / 05:41 PM IST

UP Sarahnpur News | Image- IBC24 News Archive

HIGHLIGHTS
  • सहारनपुर जिले के गांव में 12वीं कक्षा के छात्र का शव पेड़ से लटका मिला।
  • मृतक की पहचान आयुष (19) के रूप में हुई है।
  • छात्र के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

UP Sarahnpur News: सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के एक गांव में 12वीं कक्षा के एक छात्र का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान आयुष (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि छात्र पर एक छात्रा के परिजनों ने मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी थी। पुलिस के मुताबिक, शव बरामद होने के बाद छात्र के परिजनों ने छात्रा के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया।

छात्र के परिजनों ने दर्ज करवाई थी शिकायत

रामपुर मनिहारन थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) उम्मेद सिंह ने बताया कि घटना रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र के जटिया खेड़ी की है। उन्होंने बताया कि आयुष शुक्रवार को स्कूल गया था और इसी दौरान गांव की एक छात्रा के परिजनों ने उस पर छात्रा के साथ मारपीट और जबरदस्ती करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। (UP Sarahnpur News) अधिकारी ने बताया कि शाम के समय आयुष का शव गांव के एक बाग में मिला और उसके गले में रस्सी बंधी हुई थी तथा रस्सी का एक हिस्सा पेड़ से बंधा था। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन, पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

UP Sarahnpur News: पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस के अनुसार, मृतक के पिता कंवरपाल ने सात लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग उनके घर आए थे और आयुष के बारे में पूछताछ करने के बाद वापस चले गए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-