बिहार सरकार का खजाना खाली, फिर भी मोदी के जन्मदिन के जश्न पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए: तेजस्वी

बिहार सरकार का खजाना खाली, फिर भी मोदी के जन्मदिन के जश्न पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए: तेजस्वी

बिहार सरकार का खजाना खाली, फिर भी मोदी के जन्मदिन के जश्न पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए: तेजस्वी
Modified Date: September 20, 2026 / 04:23 pm IST
Published Date: September 20, 2026 4:23 pm IST

पटना, 20 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को दावा किया कि जहां एक ओर बिहार सरकार का खजाना खाली है, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के जश्न पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए।

तेजस्वी ने पटना में संवाददाताओं से बातचीत में बिहार में बाढ़ की स्थिति से निपटने के तरीके को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि इस आपदा को ‘‘राष्ट्रीय आपदा’’ क्यों नहीं घोषित किया गया।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी ने मांग की कि राज्य सरकार बाढ़ और सूखे से प्रभावित प्रत्येक परिवार को तत्काल राहत के रूप में 15,000 रुपये प्रदान करे।

बिहार का एक हिस्सा बाढ़ से जूझ रहा है, जबकि दूसरा भाग सूखा से प्रभावित है।

तेजस्वी ने कहा, “बाढ़ से लोग मर रहे हैं, जबकि किसान सूखे जैसे गंभीर हालात का सामना कर रहे हैं। फिर भी असंवेदनशील सरकार उनकी तकलीफों को लेकर बेपरवाह बनी हुई है। बिहार की बाढ़ को ‘राष्ट्रीय आपदा’ क्यों नहीं घोषित किया गया? हमारी मांग है कि इस बाढ़ को तुरंत ‘राष्ट्रीय आपदा’ घोषित किया जाए।”

बिहार सरकार ने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए थे।

भाषा पारुल सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में